Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gaya Nagar Nigam Election Result: जनता ने रचा इतिहास, वीरेंद्र कुमार दोबारा बने मेयर; चिंता देवी डिप्टी मेयर

Gaya Nagar Nigam Election Result बिहार के गया नगर निगम चुनाव में जनता ने इतिहास रचा दिया। यहां एक बार फिर मेयर पद पर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान ने जीत हासिल की है। वीरेंद्र कुमार को 39910 वोट मिले।

By Edited By: Ashish PandeyUpdated: Sat, 31 Dec 2022 09:26 AM (IST)
Hero Image
बिहार के गया नगर निगम चुनाव में जनता ने इतिहास रचा दिया।

जागरण संवाददाता, गया: बिहार के गया नगर निगम चुनाव में जनता ने इतिहास रचा दिया। कड़ाके की ठंड के बीच गया कॉलेज मतगणना केंद्र पर शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गणना हुई। यहां एक बार फिर मेयर पद पर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान ने जीत हासिल की है। वीरेंद्र कुमार को 39,910 वोट मिले। वहीं इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्यामदेव पासवान को 36,083 मत प्राप्त हुए। यानी कि 3,827 मतों से वीरेंद्र कुमार जीतकर दोबारा मेयर चुने गए हैं।

इसके अलावा उप मेयर पद पर चिंता देवी को 50,417 मत मिले। इनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी निकिता रजक को 22,494 मत मिले। चिंता देवी 27,923 मतों से विजयी हुईं। निगम क्षेत्र की मतदाताओं ने अधिकांश पुराने चेहरों को नाकार दिया। इस बार मतदाताओं ने अपने वार्ड में नए चेहरे पर भरोसा जताया है। नये चेहरे को वार्ड में सेवा करने का मौका दिया है। इस बार नगर निगम की 53 वार्ड में नए चेहरा सदन में दिखे।

जैसे-जैसे सूर्य की किरण धरती को छू रही थी, वैसे-वैसे मतगणना केंद्र के अंदर और बाहर जश्न का माहौल देखा गया। मतगणना केंद्र के अंदर जिंदाबाद नारे लगे। चुनाव हारे उम्मीदवारों ने पतली गली से मतगणना केंद्र से बाहर जाना ही मुनासिब समझा। शुक्रवार की शाम को निर्वाची पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त विनोद दूहन ने मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और पार्षदों को बारी-बारी से विजयी होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

गया नगर निगम के उप मेयर के प्रत्याशियों को मिले वोट

नामप्राप्त                                 मत

चिंता देवी                                50417(विजेता)

अंजू देवी                                13494

कंचन कुमारी                           7819

कुमारी दिव्या आनंद                   34754

कुमारी उषा किरण                     9437

निकिता रजक                            22494

नूतन कुमारी                             11517

पूजा कुमारी                              6615

मालती देवी                               6110

सुमित्रा देवी                               10199

सुलेखा देवी                               6050

मतगणना केंद्र के बाहर जैसे-जैसे चुनाव परिणाम आया, ढोल-बाजे की गूंज सुनाई देने लगी। जीत के बाद उम्मीदवारों को फूल-माला भव्य स्वागत किया गया। बाहर में फूल और माला की बरसात हुई। जीत की खुशी में समर्थकों ने पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया।

डीएम व एसएसपी ने मतगणना केंद्र का लिया जायजा

गया नगर निगम, नगर पंचायत फतेहपुर एवं डोभी मतगणना केंद्र की व्यवस्था और सुरक्षा का जायजा लेने के लिए डीएम डा.त्यागराजन एसएम, एसएसपी हरप्रीत कौर पहुंचे। दोनों ने तीनों मतगणना केंद्र का जायजा लिया। डीएम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वच्छ मतगणना कराने के लिए सभी पदाधिकारी, कर्मी को बधाई दी। मतगणना का सिलसिला शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ है।

बता दें कि गया नगर निगम में मेयर पद के लिए 29 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। मेयर वीरेन्द्र कुमार के विजय के बाद 28 उम्मीदवार चुनाव हार गए।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर