Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gaya News: गया के शेरघाटी कोर्ट परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग, कैदी और सुरक्षाकर्मी बुरी तरह से घायल; मची चीख-पुकार

Gaya News गया जिले के शेरघाटी स्थित कोर्ट परिसर में आज यानी बुधवार को बुलेट पर सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने चर्चित बदमाश फोटो खान को सरेआम गोली मारकर घायल कर दिया। इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी भी बदमाशों की गोली से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस पहुंची है।

By vidya sagar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Wed, 24 Jul 2024 04:16 PM (IST)
Hero Image
गया के शेरघाटी कोर्ट में चली गोली (जागरण)

संवाद सूत्र, आमस (गया)। Gaya Sherghati Court Firing: गया जिले के शेरघाटी स्थित कोर्ट परिसर में बुधवार की दोपहर बुलेट से पहुंचे पांच बदमाशों ने चर्चित बदमाश को सरेआम गोली मारकर घायल कर दिया। इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी भी बदमाशों की गोली से घायल हो गए हैं।

दोनों घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी भेजा गया है। घटना की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग कोर्ट कैंपस पहुंच गए। बताया जाता है कि अनवर अली खान हत्याकांड के मुख्य आरोपी फोटो खान शेरघाटी जेल से हाजिरी लगाने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट लाया गया था।

कुख्यात अपराधी फोटो खान

हाजत से हाजिरी लगाने कोर्ट जा रहा था फोटो खान

हाजत से पुलिस जवान उसे लेकर हाजिरी लगाने के लिए न्यायाधीश के पास जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें, उसे और एक सुरक्षाकर्मी को गोली लगी है। भाग रहे दो बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस जवान कोर्ट कैंपस पहुंचे हैं। कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें

Hajipur News: साले की पत्नी और बच्चे को लेकर फरार हुआ जीजा, जेवर-नगद रुपए भी ले गया साथ; स्टेशन पर मचा हंगामा

Munger News: पंजाब की फैक्ट्री में 24 करोड़ की हेराफेरी, निकला मुंगेर कनेक्शन; मालिक के साथ ही कर दिया खेला