Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pitru Paksha Mela 2024: गयाजी में पितृपक्ष मेले का शुभारंभ, डिप्टी CM ने कहा- यहां पूर्वजों को मिलती है मोक्ष की प्राप्ति

Pitrapaksha Mela 2024 गया पितृपक्ष मेला 2023 की शुरुआत हो चुकी है। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि गया देश ही नहीं दुनिया का सबसे पवित्र स्थल है जहां पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस धरती पर श्री हरि का चरण अनादि काल से विराजमान है। इस धरती पर शांति की अनुभूति होती है।

By neeraj kumar Edited By: Mohit Tripathi Updated: Tue, 17 Sep 2024 05:23 PM (IST)
Hero Image
गयाजी में पिंडदानियों का आगमन शुरू। (जागरण फोटो)

नीरज कुमार, गया। गयाजी की पावन भूमि पर विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला का वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ आज शुभारंभ किया गया। मेला का शुभारंभ करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि गयाजी देश हीं नहीं बल्कि दुनिया में सबसे पवित्र स्थल है, जहां से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। यहां पर श्री हरि का चरण अनादि काल से विराजमान है। इस धरती पर शांति की अनुभूति होती है।

उन्होंने कहा कि कई ऐसे लोग इस धरती को अशांत करने की कोशिश में लगे रहते हैं, लेकिन वैसे लोगों को यह नहीं पता है कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है, जहां अशांति कभी भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि देश के अन्य धार्मिक स्थलों से कहीं बेहतर गयाजी की पावन भूमि में परिवर्तन दिख रहा है। यह परिवर्तन केवल गयाजी के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देशवासियों को गर्व है।

उपमुख्यमंत्री ने बिना राजद का नाम लिए इशारा करते हुए कहा कि पहले देश में बिहारी और बिहार शब्द से कलंकित किया गया था, लेकिन अब डबल इंजन की सरकार ने बिहार और बिहारी को पूरा सम्मान देने का काम किया है।

गया में शुरू होगी मेट्रो सेवा

उन्होंने कहा कि गया का विकास निरंतर चल रहा है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने बिहार को सजाने और संवारने का कार्य कर रहे हैं। बहुत जल्द गया में मेट्रो की सेवा उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बिहार में विकास का माहौल बना है। उप मुख्यमंत्री ने गया वासियों से आग्रह किया कि पितृपक्ष मेला में जो भी पिंडदानी आते हैं उनके पवित्र भाव से सेवा और सत्कार करें ।

पिंडदानियों को न हो जरा भी कष्ट, खुद CM करते हैं समीक्षा

जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार की कमान जब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संभाली है, तब से हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। प्रत्येक वर्ष पितृपक्ष मेला से पहले मुख्यमंत्री स्वयं गयाजी आकर समीक्षा करते हैं ताकि पिंडदानियों को जरा सा भी कष्ट ना हो। मुख्यमंत्री ने पितृपक्ष के सफल आयोजन के लिए शुभकामना दी है।

मेला के लिए पैसों की नहीं होगी कोई भी कमी

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि पितृपक्ष मेला में जो भी व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गई है, उसमें पैसे की कोई कमी नहीं होगी। गयाजी के पितृपक्ष मेला के लिए राजस्व विभाग ने अपना खजाना खोल दिया है।

जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि पहले 2 करोड़ उसके बाद 68 लाख 43 हजार रुपए जिला प्रशासन को दी है। अगर इतनी राशि से भी काम नहीं होगा तो, राजस्व विभाग एक करोड़ रुपया और जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएगी। किसी भी हाल में कोई भी परेशानी गयाजी आने वाले पिंडदानियों को डबल इंजन की सरकार नहीं होने देगी।

गया में बिछेगा पुलों का जाल

मंत्री ने जोर देकर कहा कि जिस तरह से पिछले कई वर्षों में पटना में पुल का जाल बिछाया गया है। ठीक उसी प्रकार से आगामी 3 वर्षों में गयाजी में पुल का जाल बिछ जाएगा। मेट्रो के साथ-साथ फ्लाईओवर के भी सुविधा मिलेगी।

देशवासियों के लिए सौभाग्य का दिन

मंत्री ने 17 सितंबर यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन के साथ-साथ भगवान विश्वकर्मा के पूजन का दिन है। इस महत्वपूर्ण तिथि को पितृपक्ष मेला का शुभारंभ हुआ है, मेला का समापन यानी 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिन है या निश्चित रूप से गया और देशवासियों के लिए सौभाग्य का दिन है, इसलिए गयाजी आने वाले पिंडदानियों को सिर्फ जनप्रतिनिधि ही नहीं बल्कि आम लोग भी दिल खोलकर सेवा सत्कार करें।

प्रगति पर करोड़ों की योजनाओं का कार्य

पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का मतलब कानून का राज और बिहार का विकास।

मंत्री ने बताया कि गया में केंद्र और राज्य सरकार की मदद से करोड़ों रुपये की योजना का कार्य प्रगति पर है, जो आने वाले महीना में दिखाई देगी। कुछ विपक्षी पार्टियों को यह विकास हजम नहीं हो रहा है, इस कारण से पितृपक्ष मेला जैसे पुनीत कार्यों में भी कुछ अवगुण खोजने में लगे हैं।

मंत्री ने कहा जो पिंडदानी गयाजी आने के बाद पूनपुन में पिंडदान करने जाते हैं उनके लिए रेल मंत्रालय ने प्रतिदिन एक स्पेशल ट्रेन की सुविधा मुहैया कराई है।

हमने जरूर कोई पुण्य कार्य किया होगा

मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि हमने कोई जरूर पुण्य कार्य किया है जिसके कारण गया जी जैसे पवित्र स्थल पर जन्म हुआ है। गयाजी का पूरे देश नहीं बल्कि विदेश में अलग महत्व है। गयाजी आने वाले पिंडदानी इस पवित्र स्थल पर आकर अपने पूर्वजों को मोक्ष दिलाने के लिए कर्मकांड करते हैं।

बाहर से आने वाले श्रद्धालु गयाजी के नाम से ही उनका सिर आदर पूर्वक झुक जाता है। मंत्री ने जिला प्रशासन के द्वारा पिंडदानियों को उपहार स्वरूप गंगाजल देने की प्रशंसा भी की है व।

औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुशवाहा ने भी गयाजी में कराए गए नीतीश कुमार के कार्यों की प्रशंसा भी की, लेकिन सांसद ने कहा कि गयाजी आने वाले पिंडदानी केवल विष्णु पक्ष क्षेत्र तक ही सीमित नहीं रहते हैं।

उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र से बाहर निकाल करके भी पिंडदानी शहर के दूसरे क्षेत्र में भी जाते हैं। इस कारण से उस क्षेत्र का भी मेला को ध्यान में रखते हुए विकास करना चाहिए, जो नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें:

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर