Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gaya: आकाश में छाया छिटपुट बादल, अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, वर्षा की संभावना न के बराबर

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि अधिकतम तापमान 31डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री होगी। वही वर्षा की संभावना कम है। ऐसे में कहीं बूंदाबांदी बारिश हो सकती है । मौसम में बदलाव रविवार से ही देखा जा रहा है । रविवार की सुबह से ही आसमान में बादल हैं।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Updated: Mon, 17 Oct 2022 07:39 AM (IST)
Hero Image
गया ज़िले में बादल से ढका सूरज।

 जागरण संवाददाता, गयाः गया जिले में आसमान में छिटपुट बादल छाए हुए हैं। लेकिन वर्षा की संभावना काफी कम है। सोमवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। बादलों के बीच से सूरज कभी निकल रहा है तो कभी छुप रहा है। मानपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक जाकिर हुसैन ने कहा कि अधिकतम तापमान 31डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री होगी। वही वर्षा की संभावना कम है। ऐसे अनुमान लगाया जा रहा है कि जिले में कहीं बूंदाबांदी बारिश हो सकती है । मौसम में बदलाव रविवार से ही देखा जा रहा है । क्योंकि रविवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं।

किसानों को बारिश का अभी है इंतजार

किसानों को अभी बारिश की इंतजार है। अतरी प्रखंड के किसान पवन कुमार मोहरा प्रखंड के किसान शिवेंद्र सिंह बेलागंज प्रखंड के किसान राम आशीष सिंह आदि का कहना है कि थोड़ी बारिश हो जाती है तो रबी फसल की बोआई शत प्रतिशत हो जाता। क्योंकि प्रखंड क्षेत्र में बारिश कम होने से मिट्टी नमी समाप्त हो गया है। बारिश होने से मिट्टी में नमी वापस लौट जाएगी। जिससे रबी फसल का बोआई शत प्रतिशत हो सकता है।

गिरने लगे तापमान बढ़ने लगी ठंड

जिले में तापमान गिरने लगे हैं तापमान गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। जिससे रात में ठंड के महसूस लोग कर रहे हैं। दिन में थोड़ी गर्मी जरूर रहती है। लेकिन रात में मौसम सुहाना हो जाता है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें