Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gaya weather : गया जिले में पूरे दिन तक होगा धूप छांव का खेल, दोपहर में निकल सकती धूप, बारिश की संभावना नहीं

आसमान में सुबह से बादल दिखाई पड़ रहे हैं । पूरे दिन धूप छांव का खेल होता रहेगा जिले में बारिश की काफी कम संभावना देखी जा रही है। मौसम हर एक एक-दो दिन में बदल जा रहा है। दो दिन तक खिली धूप के बाद अचानक मौसम बदल गया।

By Jagran NewsEdited By: Prashant Kumar pandeyUpdated: Sun, 16 Oct 2022 08:22 AM (IST)
Hero Image
गया में सुबह से आसमान में छाए बादल।

 जागरण संवाददाता, गयाः गया जिले में आज दिन की शुरुआत सूरज से नहीं होकर बादलों के साथ हुई है। क्योंकि आसमान में सुबह से ही बादल दिखाई पड़ रहे हैं । पूरे दिन धूप छांव का खेल होता रहेगा जिले में बारिश की काफी कम संभावना देखी जा रही है। जिले में मौसम हर एक एक-दो दिन में बदल जा रहा है। कभी धूप तो कभी बादल। दो दिन तक खिली धूप के बाद अचानक मौसम बदल गया। सुबह से आकाश में बादल छाए हुए हैं। 

बारिश की संभावना काफी कम 

मानपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि जिले में बारिश की संभावना काफी कम है। पांच दिनों तक जिले में बारिश नहीं होगी। जबकि आकाश में बादल छा सकते हैं। दोपहर में धूप और छांव का खेल हो सकता है। उन्होंने कहा कि जिले में धूप और छाया का खेल जारी रहेगा। दोपहर में तेज धूप निकल सकता है। लेकिन बारिश की संभावना काफी कम है।

जिले के गिर रहा है तापमान

जिले के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज दर्ज की जा रही है। जिले की तापमान लगभग 30 से 29 डिग्री सेल्सियस अधिकतम है। जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।

बदल गया हवा का रुख

जिले में हवा काफी धीमी गति से चल रही है। जो हवा शनिवार तक उत्तर और पश्चिम दिशा से चल रही थी । वह बदल कर अब पूरब दिशा से चल रही है । जिससे आसमान में बादल दिखाई पड़ रहे हैं । हवा की रफ्तार थोड़ी धीमी है। जबकि हवा में ठंडापन होने के कारण गर्मी से लोगों के राहत मिल रही है। हवा प्रति घंटा पांच से सात किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर