Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gaya Weather: ज़िले में आज बारिश की कम उम्मीद, पूरे दिन हो सकता है धूप छांव का खेल, रात में गिर रहा तापमान

मौसम ने धीरे-धीरे बदलना शुरू कर दिया है। जिले में बारिश की काफी कम संभावना देखी जा रही है। सुबह से ही धूप खिली है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि ज़िले में 4 दिनों तक बारिश नहीं होगी। दोपहर में धूप और छांव हो सकता है।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Updated: Sat, 15 Oct 2022 07:27 AM (IST)
Hero Image
गया में सुबह में बिल्कुल साफ़ आसमान

जागरण संवाददाता, गयाः गया जिले में आज के दिन की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई है । मौसम ने धीरे-धीरे बदलना शुरू कर दिया है। जिले में बारिश की काफी कम संभावना देखी जा रही है। सुबह से ही धूप खिली है। मानपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि जिले में बारिश की संभावना काफी कम है। 4 दिनों तक जिले में बारिश नहीं होगी। जबकि दोपहर में आकाश में बादल छा सकते हैं। दोपहर में धूप और छांव का खेल हो सकता है। उन्होंने कहा कि जिले में सुबह से ही धूप खिली रहेगी। दोपहर में आसमान में बादल छा सकते हैं। लेकिन बारिश की संभावना काफी कम है।

लगातार जिले का गिर रहा है तापमान

जिले के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज दर्ज की जा रही है। जिले की तापमान लगभग 30 से 32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम है। जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।

जिले में कम गति से चल रही है हवा

जिले में हवा काफी धीमी गति से चल रही है। हवा तीन से पांच किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। जिससे दोपहर में लोगों को गर्मी का एहसास हो सकता है। जबकि रात में ठंड पड़ने लगी है। ठंड से बचने के लिए लोग चादर ढक कर सोना प्रारंभ कर दिए हैं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर