Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: जीतन राम मांझी ने CM को घेरा, बोले- जनता के प्रति जवाबदेह नहीं रहे नीतीश कुमार

गया पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने नीतीश कुमार के दिल्ली दौरा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे जनता के प्रति जवाबदेह नहीं रहे। उनको बिहार की जनता से कोई लेना देना नहीं रहा। मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार स्वयं कहते नहीं थकते कि उन्हें स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने मुख्यमंत्री बनाया था।

By Jagran NewsEdited By: Prateek JainUpdated: Fri, 18 Aug 2023 06:07 PM (IST)
Hero Image
जीतन राम मांझी ने CM को घेरा, बोले- जनता के प्रति जवाबदेह नहीं रहे नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

गया, जागरण संवाददाता: पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है।

उन्होंने नीतीश कुमार के दिल्ली दौरा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे जनता के प्रति जवाबदेह नहीं रहे। उनको बिहार की जनता से कोई लेना देना नहीं रहा।

मांझी ने कहा कि नीतीश जी स्वयं कहते नहीं थकते कि उन्हें स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने मुख्यमंत्री बनाया था। यानी जनता ने नहीं बल्कि स्वर्गीय वाजपेयी जी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया था। बीजेपी के लोग भी यही कहते हैं। इससे साबित होता है कि नीतीश जी को जनता से कोई लेना-देना नहीं है। 

राज्‍य में भ्रष्‍टाचार का बोलाबाला : पूर्व सीएम

मांझी ने कहा कि बिहार में विकास योजनाएं ठप पड़ी हुई हैं। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अल्पसंख्यक, महिला, किसान से संबंधित योजनाएं बाधित है, लेकिन इनको कोई लेना-देना नहीं है। जंगलराज कहते नहीं थकने वाले नीतीश कुमार आज भ्रष्टाचार के सवाल पर मौन है।

मांझी ने कहा कि पूरा दक्षिणी बिहार सुखाड़ की चपेट में है, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। पर्वत पुरुष दशरथ मांझी के पुण्यतिथि पर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी आज यहां श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

दशरथ मांझी को दी जाए भारत रत्‍न की उपाध‍ि

उन्होंने कहा कि पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी 22 वर्षों तक कठिन परिश्रम कर पहाड़ को काटने का काम किया था, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। ऐसा उदाहरण राज्य या देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में नहीं है।

उन्होंने  पर्वत पुरुष दशरथ मांझी को भारत रत्न की उपाधि दिए जाने की मांग की। मांझी ने कहा कि बिहार की सरकार इसके लिए अनुशंसा कर दिए जाने की बात करती है, लेकिन हमें इसका ठोस प्रमाण नहीं मिल रहा है। 

पर्वत पुरुष दशरथ मांझी को भारत रत्न दिए जाने की अनुशंसा अगर राज्य सरकार केंद्र से की है तो उन्हें इसका दस्तावेज उपलब्ध कराया जाए।