Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gaya News: चोरों ने तीन बंद घरों में हाथ कर दिया साफ, छह लाख के जेवर और दो लाख कैश लेकर हो गए फरार

चोरों ने गया जिले में तीन बंद घरों को साफ कर दिया। चोरों ने तीनों घर से लाखों रुपए के गहने व नगदी पर हाथ फेरा। घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ित गृहस्वामियों ने गुरुआ थाना को फोन किया। थाना की टीम घटनास्थल पहुंच कर जांच-पड़ताल किया। पर चोरों का पता नहीं चल सका। अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

By pradeep kumar Edited By: Mukul KumarUpdated: Wed, 21 Feb 2024 05:15 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

संवाद सूत्र, गुरुआ। प्रखंड क्षेत्र स्थित बिलौटी पंचायत के बिलौटी गांव में चोरों ने बंद तीन घरों में चोरी कर डाली। चोरों ने तीनों घर से लाखों रुपए के गहने व नगदी पर हाथ फेरा। घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ित गृहस्वामियों ने गुरुआ थाना को फोन किया। थाना की टीम घटनास्थल पहुंच कर जांच-पड़ताल किया, लेकिन चोरों का पता नहीं चल सका।

लोगों ने बताया कि बिलौटी गांव के विजय मिस्त्री के घर से छह लाख के गहना एवं एक लाख रुपया, जितेंद्र नारायण सिंह के घर से एक लाख का गहना व 70 हजार रुपए तथा नाथ सिंह के घर से 29 हजार रुपए की चोरी हुई है।

मुखिया अनिल कुमार सिंह ने चोरों को चिन्हित गिरफ्तार करने की मांग गुरुआ थाना के अधिकारी से की है। थानाध्यक्ष सरफराज इमाम ने बताया कि घटना को लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है। चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

Electricity Bill: इन सरकारी कार्यालयों पर लाखों का बिजली बिल बकाया, विभाग ने दिया अल्टीमेटम; मीटर भी उखाड़ डाला

Nalanda News: बरातियों को मुर्गा-भात नहीं परोसने पर बालक की पीट-पीटकर हत्या, आधा दर्जन लोग जख्मी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर