Bihar: ब्वॉयफ्रेंड के साथ फरार हुई 3 बच्चों की मां, पति ने गांव के युवक पर बहला-फुसला भगाने का लगाया आरोप
गया के डोभी थाना क्षेत्र के बीजा सियरभुक्की निवासी धर्मेंद्र मंडल की 30 वर्षीय पत्नी रीता देवी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला तीन बच्चो की मां है वहीं प्रेमी एक नव युवक है। महिला के पति के ने डोभी थाने में पत्नी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए गांव के ही 18 साल के एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
संवाद सूत्र,डोभी (गया): गया के डोभी थाना क्षेत्र के बीजा सियरभुक्की निवासी धर्मेंद्र मंडल की 30 वर्षीय पत्नी रीता देवी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला तीन बच्चो की मां है, वहीं प्रेमी एक नव युवक है। महिला के पति के ने डोभी थाने में पत्नी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए गांव के ही 18 साल के एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
पीड़ित पति ने बताया की वह पश्चिम बंगाल में एक स्टील फैक्ट्री में काम करता है। उसने बताया कि 24 जुलाई की सुबह करीब साढ़े दस बजे एक साल की बेटी को लेकर मेरी पत्नी अपने मायके बाराचट्टी थाना के मखरौर गांव जाने के नाम पर घर से निकली, लेकिन वह मायके नहीं पहुंची।
बच्चों ने दी सूचना
पति ने बताया कि वह मायके नहीं जाकर उक्त युवक के साथ फरार हो गई। घर में दो बच्चे हैं, जिन्होंने मुझे सूचना इस बारे में सूचना दी। सूचना मिलने ही मैं वापस घर पहुंचा। खोजबीन के दौरान पता चला की गांव के युवक ने उसकी पत्नी को लालच देकर भगा ले गया है।
लंबे समय से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
गांव वालों के अनुसार, कई महीनो से दोनो के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला का पति के नहीं रहने का फायदा उक्त युवक उठाता था। महिला के घर लगातार आना-जाना लगा रहता था। जिसकी भनक इसके पति को नहीं लगी। धर्मेंद्र ने प्रशासन से अपनी पत्नी को बरामद करने का गुहार लगा रहा है।