Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

औरंगाबाद में विधवा से दुष्कर्म, थाना से पीडि़ता को लौटाया, एसपी ने थानाध्‍यक्ष को जमकर लगाई फटकार

पीडि़ता न्‍याय की गुहार लिए जब उपहारा थाना पहुंची तो पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। दो दिन तक पुलिस पीडि़ता को टालती रही। बाद में एसपी ने थानाध्यक्ष को जमकर फटकार लगाकर तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।

By Sumita JaiswalEdited By: Updated: Sat, 03 Jul 2021 11:02 AM (IST)
Hero Image
दुष्‍कर्म केस दर्ज करने से पुलिस ने किया इंकार, सांकेतिक तस्‍वीर ।

गोह (औरंगाबाद), संवाद सूत्र। उपहारा थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहर बुधवार की शाम में हथियार का भय दिखाकर विधवा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। महिला अपने घर से बाहर शौच करने गई थी, इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। पीडि़त महिला न्याय के लिए गुरुवार को उपहारा थाना पहुंची तो पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। थानाध्यक्ष ने शुक्रवार को पीडि़ता को महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कहकर लौटा दिया। जानकारी एसपी को हुई तो उन्होंने थानाध्यक्ष को फटकार लगाकर तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।

गुरुवार को थाने से लौटाया

पीडि़त महिला के अनुसार शौच जाने के दौरान अकेला पाकर हमीदनगर गांव निवासी चुन्नु प्रजापत पिस्टल लिए पहुंचे और दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। घर पहुंचने के बाद पीडि़त ने घटना के बारे में स्वजनों को बताया। स्वजनों ने कहा कि घटना के बारे में सूचना दी तो गई तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बैठक का हवाला देते हुए एक दिन बाद प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही।

शुक्रवार को पुलिस ने एफआइआर दर्ज करने से किया इंकार

जब शुक्रवार को पीडि़ता थाना पहुंची तो थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज करने से इन्कार कर दिया। उसे महिला थाना भेज दिया। उधर, एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने कहा है कि अगर थाना में कोई महिला पुलिस पदाधिकारी नहीं है तो पीडि़ता को लेकर महिला थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज करानी चाहिए थी। एसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण

औरंगाबाद जिला के रफीगंज प्रखंड के रामपुर गांव में शादी की नियत से नाबालिग का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में नाबालिग की मां ने रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। गया जिला के गुरारु थाना क्षेत्र के  अमरा खैरा गांव निवासी नवीन चौहान एवं बकडीहा गांव निवासी प्रमोद कुमार को नामजद आरोपी बनाते हुए दोनों पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग करीब सात दिन पहले घर से बाजार गई थी। घर नहीं लौटने पर काफी खोजबीन की गई पर पता नहीं चल सका। खोजबीन के दौरान पता चला कि नाबालिग का दोनों अभियुक्तों ने शादी की नीयत से अपहरण कर लिया है। जिस दिन से नाबालिग का अपहरण किया गया है उसी दिन से नवीन भी घर से लापता है।

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार भगत ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तहकीकात की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। नाबालिग की बरामदगी के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा तब घटना के बारे में पर्दाफाश होगा।