Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रेम प्रसंग या पारिवारिक कलह? गया के चिलीम गांव में तीन बच्चों की मां ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 03:00 AM (IST)

    गया जिले के शेरघाटी के चिलीम गांव में एक महिला कौशल्या देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर एएसपी शैलेंद्र सिंह पहुंचे और जांच शुरू की। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। मृतका के पति जमशेदपुर में काम करते हैं और उनके दो बेटे और एक बेटी है।

    Hero Image
    चिलीम गांव में तीन बच्चे की मां ने फांसी लगाकर की आत्महत्या (मृतका के परिजन)

    संवाद सहयोगी, शेरघाटी (गया )। थाना क्षेत्र के चिलीम गांव में शनिवार को एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के चिलीम गांव निवासी राजू पासवान की पत्नी कौशल्या देवी 30 वर्षीय के रूप में की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना की सूचना पर एएसपी शैलेंद्र सिंह मौके वारदात पहुंचकर मृतका के बच्ची और स्वजन से पूछताछ किया। उन्होंने बताया कि स्वजन से मिल रही जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है।

    लेकिन स्पष्ट नहीं है। प्रशासन छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि महिला का फांसी लगाते हुए कुछ वीडियो मिला है। जिसके आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग का है या पारिवारिक कलह।

    हर पहलु से जांच में जुटी पुलिस

    पुलिस इन बिंदुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम मौके वारदात पहुंच कर जांच का नमूना एकत्र की है। इधर गांव में मातम पसरा है।

    स्वजन और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। खबर के मुताबिक मृतका के पति जमशेदपुर के एक निजी कंपनी में काम करते हैं। मृतका के दो बेटे एक बेटी है।

    उनकी बेटी दिव्या कुमारी ने पत्रकारों को बताया कि हम और हमारा छोटा भाई स्कूल गए हुए थे। हमारा छोटा भाई पृथ्वीराज का पैर बिल्ली के टट्टी पर चला गया था तो हमने भाई को बोला कि तुम घर जाकर नहा कर आओ। जब वह घर आया तो अपनी मां को फांसी के फंदे में लटका हुआ पाया।

    ग्रामीणों ने पुलिस को दी घटना की जानकारी

    यह घटना देखने के बाद वह वापस स्कूल गया और सारी बात अपने दीदी को बताया। दिव्या स्कूल से भागती हुई वापस घर आई और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी।

    आसपास के ग्रामीण जुटे ग्रामीणों को सारी बात बताई। फिर इस घटना की सूचना शेरघाटी थाने को दी गई। शेरघाटी थाना अध्यक्ष अजीत कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं।

    comedy show banner