Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nityanand Rai: 'मुंहतोड़ जवाब देकर मिट्टी में मिला देंगे', नित्यानंद राय ने क्यों कहा ऐसा? कांग्रेस पर किया प्रहार

Nityanand Rai बिहार के गया जिले में भारतीय जनता पार्टी ने अपना सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने इसका शुभारंभ करते हुए देश के दुश्मनों को चेताया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राजद पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार हमेशा से अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की भी चिंता करती रही है।

By neeraj kumar Edited By: Yogesh Sahu Updated: Wed, 04 Sep 2024 06:36 PM (IST)
Hero Image
गया में भाजपा के सदस्यता अभियान में पहुंचे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय।

जागरण संवाददाता, गया। Bihar Politics: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से बदल रहा है। अंतिम पायदान पर रहने वाला व्यक्ति से लेकर उच्च शिखर तक सभी की चिंता भाजपा की सरकार कर रही है।

इसी का प्रतिफल है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की सरकार केंद्र में बनी है, अगर कोई दुश्मन भारत की तरफ आंख उठाकर भी देखेगा तो उसे मुंह तोड़ जवाब देते हुए मिट्टी में मिला देंगे।

संग्रहालय सभागार में भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मंचासीन केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय एवं अन्य पदाधिकारी।

भाजपा सरकार में राष्ट्र सर्वोपरि : नित्यानंद

यह बात बुधवार को मगध प्रमंडल मुख्यालय गया में सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जब भी केंद्र में सरकार रही है, राष्ट्र सर्वोपरि रहा है।

देश को सशक्त करने की दिशा में हर संभव प्रयास किया गया है, चाहे वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की सरकार हो, उस समय भारत परमाणु बम जैसे का परीक्षण कर अपनी शक्ति का एहसास दुनिया को कराया है।

इसी तरह जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार केंद्र में बनी है, एक के बाद एक राष्ट्र और समाज हित में फैसला लिया गया है। इसका प्रतिफल आज समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। हमें 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करना है।

प्रति व्यक्ति की आय बढ़ानी है। इसके लिए सभी लोगों को मिलजुल कर कार्य करना होगा। भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बने और विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान दें।

गया में सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय व मंच पर मौजूद भारतीय जनता पार्टी के नेता।

कांग्रेस पर बोला हमला

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि वह परिवार और भ्रष्टाचार की पार्टी है, इसी तरह बिहार में प्रमुख विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल की भी पहचान भ्रष्टाचार से हुई है।

यह दोनों पार्टी सिर्फ परिवार को आगे बढ़ाने में विश्वास रखती हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी आम आदमी के मान-सम्मान, इज्जत-प्रतिष्ठा देते हुए उच्च शिखर तक पहुंचाने का काम करती है।

भाजपा की सरकार देश में अमन चैन और शांति बनाए रखेगी। गया को पूरे बिहार में सदस्यता में प्रथम स्थान पर लाना है, इसके लिए गया जिले के 10 विधानसभा में 20 लाख लोगों को पार्टी का सदस्य बनना है, इसके लिए हमें आज से ही गांव, पंचायत और घर स्तर पर प्रवास शुरू करना है।

सदस्यता अभियान समारोह की अध्यक्षता गया भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू ने की। मौके पर बिहार सदस्यता प्रभारी देवेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री सुरेश राम औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

बता दें कि सदस्यता अभियान के प्रथम दिन गया के बड़े व्यवसायी प्रमोद कुमार भदानी, अधिवक्ता समाजसेवी और चिकित्सकों ने सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें

नीतीश कुमार के खासमखास ने कर दी भविष्यवाणी, अगर ये सच हुआ तो तेजस्वी यादव पकड़ लेंगे माथा!

Tejashwi Yadav: पहले नीतीश कुमार से मुलाकात, फिर पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग; क्या करने वाले हैं तेजस्वी?