Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गया में छत की सीढ़ी से गिरकर एक व्यक्ति की मौत, छत पर टहलने के दौरान इस कारण उतर रहे थे सीढ़ी से तभी हुआ हादसा

रविवार के रात्रि नरेश मिस्त्री अपने छत पर घूम रहा था। इसी बीच मन में बेचैनी होने लगी जिसके बाद सीढ़ी के सहारे उतरने लगा। इस दौरान फिसलने के कारण बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को रेफ़र किया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Updated: Mon, 29 Aug 2022 12:55 PM (IST)
Hero Image
सीढ़ी से गिरकर मौत के बाद नरेश मिस्त्री के शव की सांकेतिक तस्वीर

 संवाद सूत्र,डोभी : गया जिले के डोभी नगर पंचायत के पी एच सी के बगल में घर की सीढ़ी से गिरने से नरेश मिस्त्री बुरी तरह से घायल हो गया। जिसकी मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना के संदर्भ में बताया गया कि रविवार के रात्रि नरेश मिस्त्री अपने छत पर घूम रहा था। इसी बीच मन में बेचैनी होने लगी जिसके बाद सीढ़ी के सहारे उतरने लगा। 

इस दौरान फिसलने के कारण बुरी तरह से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में इलाज करवाया जहां प्राथमिक इलाज के बाद मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने कुछ ही देर बाद इसे मृत घोषित कर दिया।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर