Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pitru Paksha Mela: 28 सितंबर से मेला शुरू; टेंट सिटी बनकर तैयार, जानें पिंडदानियों के लिए क्या है व्यवस्था

इस साल 28 सितंबर से पितृपक्ष मेला शुरू होने वाला है। ऐसे में गया प्रशासन ने आने वाले पिंडदानियों के लिए टेंट सिटी का निर्माण कराया है जहां पिंडदानी अपनी थकान दूर कर सकते हैं। टेंट सिटी में आवासन चिकित्सा लॉकर सुरक्षा सहित अन्य सुविधाएं बिल्कुल निशुल्क मिलेगी। कुल मिलाकर पिंडनियों के लिए टेंट सिटी में खास तरह की व्यवस्था की गई है।

By neeraj kumarEdited By: Mukul KumarUpdated: Wed, 27 Sep 2023 11:00 AM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, गया: मोक्ष और ज्ञान भूमि गयाजी की पावन नगरी में 28 सितंबर से पितृपक्ष मेला शुरू होगा। जो 14 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान जिला प्रशासन ने आने वाले पिंडदानियों के लिए आकर्षक, सुंदर और मनमोहक टेंट सिटी का निर्माण कराया है, जहां पिंडदानी अपनी थकान दूर कर सकते हैं।

टेंट सिटी में आवासन, चिकित्सा, लॉकर, सुरक्षा सहित अन्य सुविधाएं बिल्कुल निशुल्क मिलेगी। इसका कोई चार्ज नहीं लगेगा। सिर्फ शुद्ध और स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन अल्प शुल्क में मिलेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, एक साथ 25 सौ पिंडदानियों के ठहरने की व्यवस्था टेंट सिटी में किया गया है। टेंट सिटी में कोई पिंडदानी आकर विश्राम कर सकते हैं। उनके लिए यहां उत्तम व्यवस्था की गई है।

टेंट सिटी में महिला और पुरूष के लिए अलग-अलग बेड की व्यवस्था की गई है। साथ ही जो पिंडदानी परिवार के साथ हैं, उनके लिए भी अलग व्यवस्था है। टेंट सिटी में रौशनी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। हर कोने में लाइट की व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं, टेंट सिटी में अलग-अलग स्थानों पर कूड़ेदान भी रखे गए हैं।

साथ ही सफाई की व्यवस्था की गई है। टेंट सिटी को पूरी तरह से वॉटरप्रूफ बनाया गया है। बारिश में आराम से पिंडदानी रह सकते हैं। उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। चूंकि यहां करीब 25 सौ क्षमता रखा गया है। इस कारण से पर्याप्त संख्या में महिला-पुरूष का शौचालय, स्नानागार और चेचिंग रूम की व्यवस्था की गई है।

सामान को रखने के लिए निशुल्क लॉकर

टेंट सिटी में ठहरने वाले पिंडदानियों के लिए जिला प्रशासन ने लॉकर की व्यवस्था की है। पिंडदानी अपने सामानों को सुरक्षित रखकर आराम से पिंडदान, कर्मकांड और तर्पण करने के लिए जा सकते हैं। इसके लिए शुल्क नहीं लगेगा।

यह भी पढ़ें- जानिए आखिर बिहार के गया में ही क्यों होता है पिंडदान और मिलता है मोक्ष....

अब कोई पिंडदानी सड़क किनारे नहीं सोएंगे

जिला प्रशासन की सोच है कि गयाजी आने वाले पिंडदानी हर स्तर के होते हैं। कई बार देखा गया है कि होटल व धर्मशाला में पिंडदानियों को जगह नहीं मिलने के कारण सड़क पर सो जाते थे। लेकिन टेंट सिटी बनने के बाद ऐसा नहीं होगा। यहां पर्याप्त बेड की व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था के कारण कोई भी पिंडदानी सड़क किनारे विश्राम नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें- RJD MLA चेतन आनंद ने अपने ही सांसद को सुनाई खरी-खोटी; कहा- ठाकुर हैं साहब, नहीं करेंगे बर्दाश्त

कौन-कौन सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध

- आवासन की व्यवस्था।

- समान रखने के लिए लाकर की व्यवस्था।

- मे आइ हेल्प यू काउंटर की व्यवस्था।

- सुरक्षा के लिए पर्याप्त सिक्योरिटी गार्ड एवं सीसीटीवी की व्यवस्था।

- शुद्ध पेयजल की व्यवस्था।

- पर्याप्त चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था।

- टेंट सीटी में यात्रियों के गंगाजल।

- डीलक्स शौचालय की व्यवस्था।

- 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति।

- टेंट सिटी के अंदर जीविका एवं सुधा डेयरी द्वारा अशुल्क शुद्ध शाकाहारी भोजन की व्यवस्था।

- प्रत्येक दिन शाम में मेलावधि में भजन कीर्तन के साथ साथ रामलीला।

जिला प्रशासन की अपील

यहां आने वाले सभी तीर्थयात्रियों से जिला प्रशासन ने अपील किया है कि गांधी मैदान में आपके आवासन के लिए बनाए गए टेंट सिटी का भरपूर प्रयोग अवश्य करें।