Gaya News: गया जिले में पुलिस पर हमला, जमकर हुआ पथराव; तीन जवान जख्मी
गया जिले में पुलिस पर हमला करने का मामला सुर्खियों में आया है। रविवार को वारंटी दंपती को गिरफ्तार करने बाराचट्टी थाने की पुलिस गंगुआर गांव पहुंची। यहां पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। जिससे पुलिस की तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि इसके बाद भी पुलिस ने आरोपित दंपती को गिरफ्तार लिया।
संवाद सूत्र, मोहनपुर (गया)। रविवार को वारंटी दंपती को गिरफ्तार करने बाराचट्टी थाने की पुलिस गंगुआर गांव पहुंची। यहां पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। जिससे पुलिस की तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि, इसके बाद भी पुलिस ने आरोपित दंपती को गिरफ्तार लिया।
इधर, पथराव की घटना में बाराचट्टी थाने में प्राथमिकी कर 26 लोगों को आरोपित किया गया है। बाराचट्टी थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि पथराव व मारपीट में सैप जवान विजेंद्र सिंह, अविनाश सिंह एवं धनजी सिंह घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि गंगुआर गांव में वारंटी उदय मांझी व उसकी पत्नी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गई थी।
सभी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस
पथराव के बावजूद उदय मांझी और उसकी पत्नी सरोज देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर, पुलिस पर हमला करने वाले उदय मांझी सहित 26 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है।
पुलिस सभी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी सबुबल हक ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है। सभी को मामूली चोट आई है।
अवैध छरी लदा एक ट्रक को जब्त कर चालक को भेजा गया जेल
मोहनपुर के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के कहूदाग जीटी रोड के पास सोमवार को पुलिस ने अवैध रूप से छरी लदा एक हाइवे ट्रक को जब्त किया है। सहायक थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि पुलिस गश्ती कर रही थी।
इस दौरान, अवैध छरी से लदा हवा ट्रक काफी तेज रफ्तार से जा रहा था। जिसे पुलिस ने पीछा करते हुए गाड़ी को पकड़ कर जांच शुरू किया तो अवैध रूप से छरी लदा एक ट्रक को जब्त कर थाना लाया गया।
उन्होंने कहा कि गाड़ी के चलाक सिकेन्द्र यादव पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है। वहीं, इस धंधे में शामिल लोगों के तालाश में पुलिस जुटी हुई है। क्योंकि झारखंड से दिन के उजाले में अवैध छरी के धंधा फल फूल रहा है।
यह भी पढ़ें-