Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rubi Murder Case: खुल गया रूबी की हत्या का राज, पति को रास्ते से हटाने के लिए रची साजिश; खुद हो गई गोली का शिकार

Bihar Crime बिहार के गया जिले की पुलिस ने रूबी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस की मानें तो मृतका ने ही अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। प्रेमी के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम देना चाहती थी। परंतु खुद ही गोली का शिकार बन गई। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

By neeraj kumar Edited By: Yogesh Sahu Updated: Sat, 31 Aug 2024 07:00 PM (IST)
Hero Image
Bihar Crime: गया पुलिस ने रूबी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।

जागरण संवाददाता, गया। Bihar Crime: बिहार में गया पुलिस ने रूबी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतका ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। परंतु मृतका खुद ही अपनी साजिश का शिकार बन गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, यह रूबी हत्याकांड से जुड़ी जानकारी है। पुलिस ने खुलासा किया है कि रूबी देवी उर्फ अमिषा देवी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति विजय दास की हत्या करने की योजना बनाई थी। इसमें वह खुद ही गोली का शिकार हो गई।

रूबी हत्याकांड में प्रेमी का दोस्त और उसकी लाइनर को गया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह वारदात चंदौती थाना क्षेत्र के कंडी नवादा बाइपास के पास बीते दिनों घटित हुई थी।

आरोपी से तीन मोबाइल और बाइक बरामद

रूबी हत्याकांड का राजफाश करते हुए शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सिद्दी कुमार (रूबी के प्रेमी का दोस्त) को गांव शेरपुर थाना इस्लामपुर जिला नालंदा से गिरफ्तार किया गया है, जबकि लाइनर रेश्मी देवी को गया जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भोरे मलसा गांव से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपित के पास से तीन मोबाइल, एक केटीएम मोटरसाइकिल एवं फायर किए गए गोली का अग्र भाग बरामद किया गया है। वहीं, रूबी देवी हत्याकांड में मुख्य आरोपित फरार है, इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

बाइक से किया पीछा, सुनसान देखकर मारी गोली

वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तारी सिद्दी से पूछताछ के दौरान यह जानकारी दी गई कि मृतका रूबी देवी और मेरे दोस्त का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रूबी ने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए पूरी योजना बनाई थी।

चाकंद से रूबी अपने पति के साथ बाइक पर कंडी नवादा बाइपास जा रही थी। यह जानकारी मिलने पर रूबी का प्रेमी और उसका दोस्त ने उनका बाइक से पीछा किया। दोनों आरोपियों ने सुनसान जगह देखकर फायरिंग कर दी।

गलती से रूबी को लगी गोली

इसमें पति विजय की जगह पत्नी रूबी को गलती से गोली लग गई। रूबी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पति घायल हो गया। इस पूरे कांड में मानपुर की महिला लाइनर का काम रही थी।

एसएसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि फरार आरोपित ने ही महिला को गोली मारी थी। उसकी तलाश के लिए अपर पुलिस अधीक्षक जावेद अंसारी की देखरेख और डीएसपी विधि व्यवस्था खुर्शीद आलम के नेतृत्व में गठित विशेष टीम छापामारी की जा रही है।

टीम ने एक आरोपित को नालंदा से गिरफ्तार है। जब्त मोबाइल के सीडीआर से हत्याकांड का खुलासा हुआ है। टीम में रहे पुलिस पदाधिकारी और जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा।