Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'नीतीश राम तो लालू कृष्‍ण के ... ', सम्राट चौधरी बोले- देश इटली से नहीं, सनातन परंपरा से चलेगा

सम्राट चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जो लोग श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का विरोध कर रहे हैं उन्हें अयोध्या जाकर कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश इटली से नहीं चलेगा बल्कि सनातन परंपरा से चलेगा। जो लोग सनातनी हैं उन्हें सनातन की रक्षा लिए खड़ा होना चाहिए।

By neeraj kumar Edited By: Deepti Mishra Updated: Wed, 17 Jan 2024 06:53 PM (IST)
Hero Image
सम्राट चौधरी का कांग्रेस पर तंज- देश इटली से नहीं, सनातन परंपरा से चलेगा

जागरण संवाददाता, गया। बिहार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बुधवार को बोधगया में महाबोधि मंदिर पहुंचे और वहां बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा से आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही विष्णुपद मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

इस दौरान सम्राट चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जो लोग श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का विरोध कर रहे हैं, उन्हें अयोध्या जाकर कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश इटली से नहीं चलेगा, बल्कि सनातन परंपरा से चलेगा। जो लोग सनातनी हैं, उन्हें सनातन की रक्षा लिए खड़ा होना चाहिए।

सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार भगवान श्रीराम के वंशज हैं तो लालू भगवान श्रीकृष्ण के वंशज हैं। उन्हें भी श्रीराम मंदिर कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए।

कोलकाता से कर रही अलग शुरुआत

ममता बनर्जी द्वारा 22 जनवरी से कोलकाता के काली मंदिर से अभियान की शुरुआत करने के सवाल पर कहा कि मां काली में हमारी पूरी आस्था है। ममता बनर्जी श्रीराम मंदिर का विरोध कर कोलकाता से अलग शुरुआत कर रही हैं। उन्हें भी श्रीराम मंदिर के कार्यक्रम में जाना चाहिए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा सुंदरकांड कराए जाने के सवाल पर कहा कि अगर वे इसमें विश्वास रखते हैं तो उन्हें दिखाना भी चाहिए। दिल्ली के मुख्यमंत्री कथनी और करनी में अंतर है।

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि साहनी, नगर विधायक डा.प्रेम कुमार, प्रदेश मंत्री अमित दांगी, जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंह, संतोष कुमार सिंह और रंजन कुमार सिंह आदि भी साथ थे। इसके बाद पार्टी के नेता सड़क मार्ग से पटना के लिए रवाना हो गए।