Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

इस्लामपुर-मानपुर तक रेल लाइन के लिए सर्वे पूरा

जागरण संवाददाता, गया : इस्लामपुर से सीधे मानपुर तक रेल लाइन के लिए सर्वे का काम पूरा हो गया। फ

By JagranEdited By: Updated: Mon, 12 Nov 2018 03:22 AM (IST)
Hero Image
इस्लामपुर-मानपुर तक रेल लाइन के लिए सर्वे पूरा

जागरण संवाददाता, गया : इस्लामपुर से सीधे मानपुर तक रेल लाइन के लिए सर्वे का काम पूरा हो गया। फाइनल सर्वे की रिपोर्ट दानापुर मंडल ने रेल मंत्रालय को भेजी है। सांसद प्रतिनिधि डॉ. पवन कुमार भारती ने कहा कि सांसद डॉ. अरुण कुमार की मांग पर रेललाइन बिछाने के लिए सर्वे किया गया, जिससे अतरी विधानसभा क्षेत्र का खिजरसराय प्रखंड दो जिला मुख्यालय से जुड़ जाएगा। मानपुर से इस्लामपुर तक 12 सौ करोड़ रुपये की लागत से रेल लाइन बिछाई जाएगी। साथ ही जमुआंमा, नौडीहा, खिजरसराय, मकसुदपुर एवं बरेब में स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर गोपाल शर्मा, जय सिंह, उपेंद्र कुमार, राजा मुन्ना, संजय सिंह, बच्चा सिंह, संजय यादव, श्रीकांत कुमार, सतेंद्र यादव, संजीत पासवान आदि ने सांसद को बधाई दी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें