Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अगले पांच दिनों में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस का अंतर, पड़ेगा ऐसा प्रभाव

मौसम में अचानक बदलाव आने से अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हुई है। आगामी पांच दिनों में आसमान में कभी आंशिक बादल तो कभी मौसम साफ रहने की संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने एवं मेघ गर्जन की आशंका है।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Updated: Thu, 05 May 2022 06:41 AM (IST)
Hero Image
अगले 5 दिनों में मौसम में होता रहेगा बदलाव

 संवाद सूत्र, अंबा (औरंगाबाद) : कृषि मौसम वैज्ञानिक डा. अनूप कुमार चौबे ने बताया कि सूबे के कई हिस्सों में आंधी-पानी की स्थिति के साथ बारिश हुई है। ऐसी स्थिति आगे भी बनी रहने की संभावना है। जिले में इस मौसम में अचानक बदलाव आने से अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हुई है। आगामी पांच दिनों में आसमान में कभी आंशिक बादल तो कभी मौसम साफ रहने की संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने एवं मेघ गर्जन की आशंका है। 

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी अंतर रहेगा

अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 38 से 41 एवं न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहेगी। 12 से 20 किलोमीटर की गति से पूर्वा हवा चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हवा की गति में वृद्धि होने की संभावना है। दो मई को औरंगाबाद का अधिकतम तापमान 39 एवं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शीघ्र अनाज का सुरक्षित जगह पर भंडारण करें

किसानों को सुझाव देते हुए कहा कि जो किसान गेहूं की फसल की कटाई कर लिए हैं और अभी तक थ्रेसिंग नहीं किए हैं वे शीघ्र अनाज का सुरक्षित जगह पर भंडारण करें। प्रचलित शुष्क मौसम की स्थिति को देखते हुए किसानों को फसल एवं सब्जी की खेत में नमी बनाए रखने के लिए सिंचाई करने के लिए इंतजार करें। 

नमी न हो तभी करें हल्की सिंचाई

खेत में नमी नहींं रहने पर ही हल्की सिंचाई करें, अगर थोड़ी नमी है तो सिंचाई के लिए इंतजार करें। मौसम साफ रहने पर ही फसलों में दवा का छिड़काव सुबह या शाम में करें, धूप में दवा का छिड़काव न करें।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें