Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gaya News : शव जलाने से मना करने गई पुलिस पर जानलेवा हमला, ASI समेत कई पुलिसकर्मी घायल; भागकर बचाई जान

Gaya News शव जलाने से मना करने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। ग्रामीणों के हमला में एएसआई सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। एएसआई को विशेष चिकित्सा के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घायल पुलिसकर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में चिकित्सा के लिए भर्ती कराया गया है। एएसआई मुन्ना को सिर और शरीर में गंभीर चोट आई है।

By kamal nayan Edited By: Mukul Kumar Updated: Mon, 03 Jun 2024 12:35 PM (IST)
Hero Image
शव जलाने से मना करने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला

संवाद सूत्र, फतेहपुर। गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गझंडा गांव में सोमवार की सुबह आठ बजे महिला का शव जलाने से मना करने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने श्मशान घाट पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमला में एएसआई मुन्ना कुमार सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गया।

इस बीच, ग्रामीणों ने घायल एएसआई से फोन भी छीन ली। घायल पुलिसकर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। एएसआई मुन्ना को सिर और शरीर में गंभीर चोट लगने की वजह से विशेष चिकित्सा के लिए गया के मगध मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है। अन्य चार पुलिस कर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।

कुआं में डूबने से हुई थी मौत

पुलिस के उपर हमला की घटना को लेकर गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ  घटना स्थल पर पहुंचे हैं। एएसआई मुन्ना ने बताया कि शनिवार को गांव की एक महिला की मौत कुआं में डूबने से हो गई थी।

शव को स्वजन एवं ग्रामीणों की मदद से श्मशान घाट पर दाह संस्कार कर रहा था। इसकी सूचना पुलिस को मिली। तत्काल थानाध्यक्ष के आदेश पर शव को जलाने से रोकने के लिए गझंडा पहुंचे। वहां पहले से स्वजन एवं ग्रामीण द्वारा शव को जलाया जा रहा था। चिता में आग सुलग चुका था।

पचास से अधिक की संख्या में लोगों ने किया हमला

एएसआई ने आगे बताया कि उन्होंने शव को जलाने के लिए मना किया गया तो पचास से अधिक की संख्या में महिला पुरुष ने अचानक लाठी, डंडा, खंती, कुदाल और ईंट से हमला कर दिया। ग्रामीणों के हमले से पुलिसकर्मी सतर्क होते, उससे पहले ग्रामीण पुलिस टीम के साथ बेरहमी से पेश आते हुए पिटाई करने लगे।

उन्होंने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद उन्होंने थानाध्यक्ष को इस घटना की सूचना दी। पुलिस वाहन के चालक ने घायल सभी पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

ये पुलिसकर्मी हुए घायल

घायल पुलिस कर्मी में एएसआई मुन्ना कुमार, जेएसआई चंदेश्वर प्रसाद, हवलदार विजय किशोर राय, बिहार पुलिस विजय कुमार, सिपाही अशोक कुमार शामिल हैं।

थानाध्यक्ष प्रशांत किशोर सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ गझंडा गांव कार्रवाई के लिए पहुंचे है। मामला को शांत करने लिए अन्य थाना की पुलिस बुलाई गई है। पुलिस कर्मी पर हमला करने वालों को चिन्हित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

Bihar Politics: बिहार में जदयू नेता की पीट-पीटकर हत्या, काउंटिंग से पहले मचा बवाल; ये वजह आई सामने

इधर छुट्टी पर गए KK Pathak, उधर इन कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले; भीषण गर्मी में शिक्षा विभाग ने उठाया ये कदम