Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

डीडीयू-गया रेलखंड पर बुनियादी ढांचे के सु²ढ़ीकरण का कार्य जारी

गया रेलवे में संरक्षा सर्वोपरि है। मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित रखने हेतु निरंतर कार्यरत है। पूर्ण संरक्षा बनाये रखने हेतु मंडल के अंतर्गत विभिन्न रेल अवसंरचनाओं का निरंतर विकास उन्नयन एवं सु²ढ़ीकरण किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Updated: Mon, 31 May 2021 11:53 PM (IST)
Hero Image
डीडीयू-गया रेलखंड पर बुनियादी ढांचे के सु²ढ़ीकरण का कार्य जारी

गया : रेलवे में संरक्षा सर्वोपरि है। मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित रखने हेतु निरंतर कार्यरत है। पूर्ण संरक्षा बनाये रखने हेतु मंडल के अंतर्गत विभिन्न रेल अवसंरचनाओं का निरंतर विकास, उन्नयन एवं सु²ढ़ीकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को ट्रैक सेफ्टी और सु²ढ़ करने के उद्देश्य से डीडीयू मंडल के डीडीयू-गया रेलखंड में खुर्माबाद रोड एवं शिवसागर रोड स्टेशनों के बीच स्थित एक और पुराने लघु रेल पुल के स्थान पर नए लघु रेल पुल का निर्माण किया गया। ऊपर से रेल लाइन हटाते हुए लगभग सौ वर्ष पुराने इस लघु रेल पुल के ढांचे को ध्वस्त करने के बाद नए पुल हेतु प्रीकास्ट आरसीसी बॉक्स व उनके स्लैब स्थापित किए गए। सटीक कार्ययोजना एवं समन्वय के साथ इस रेल पुल के पुनर्निर्माण का कार्य मात्र 6 घंटे के ट्रैफिक ब्लॉक में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस पुल के पुनर्निर्माण कार्य के दौरान मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय, वरीय मंडल अभियंता (समन्वय) एचसी यादव, वरीय मंडल अभियंता सुनील कुमार, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक(गुड्स) मो. इ़कबाल, मंडल परिचालन प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ, सहायक मंडल अभियंता सोनू कुमार, यातायात निरीक्षक(कुदरा) अरविद कुमार सहित संबंधित अन्य रेलकर्मी कार्यस्थल पर उपस्थित रहे। डीडीयू मंडल में रेलवे के बुनियादी ढांचे के सु²ढ़ीकरण के क्रम में गत चार दिनों में खुर्माबाद रोड एवं शिवसागर रोड स्टेशनों के मध्य पुनर्निर्मित किया जाने वाला यह दूसरा लघु रेल पुल है। विदित हो कि 28 मई को इस खंड पर मौजूद लघु रेल पुल संख्या-599 का पुनर्निर्माण किया गया था।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें