Move to Jagran APP

Gopalganj News : घर के काम को लेकर पति से बहस, नाराज हाेकर महिला ने खाई सल्फास की गोली; मौत

पति से नाराज होकर एक महिला ने सोमवार को सल्फास की गोली खा ली।महिला को अचेत अवस्था में देखकर स्वजन ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच के साथ ही शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया।

By Rajat Kumar Edited By: Mukul Kumar Updated: Mon, 17 Jun 2024 04:59 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। शहर के कैथवलिया वार्ड संख्या सात में पति से नाराज होकर एक महिला ने सोमवार को सल्फास की गोली खा लिया। जिसके बाद महिला को अचेत अवस्था में देखकर स्वजन ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गई।

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच मामले की जांच के साथ ही शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। जानकारी के अनुसार, कैथवलिया वार्ड संख्या सात निवासी पप्पू कुमार की पत्नी पिंकी देवी से उनके पति के बीच घरेलू कार्य को लेकर विवाद हो गया।

प्राथमिक उपचार के साथ ही चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया

इस दौरान, पति से नाराज होकर पत्नी ने सल्फास की गोली खा ली। महिला को अचेत अवस्था में देखकर महिला को पति व अन्य लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के साथ ही चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।

स्वजन जबतक एंबुलेंस का प्रबंध करते की महिला की इमरजेंसी वार्ड में ही इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना कि सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल में पहुंच कर मामले की जांच करने के साथ ही कार्रवाई करने में जुट गई है। महिला की मौत के बाद स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल हाे गया।

पांच लाख नकदी के लिए बहू को घर से निकाला, प्राथमिकी

गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र कल्याणपुर गांव में विवाहित एक महिला को उसके ससुराल के लोगों ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना को लेकर लेकर पीड़िता के पिता ने भोरे थाने में प्राथमिकी की है।

बताया जाता है कि सिवान जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के भेलूर गांव निवासी कलीमुल्लाह ने अपनी पुत्री की शादी गत पांच मई को भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी रबदार खान के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से की थी। शादी के बाद ससुराल आने पर बहू को उसके ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

इस बीच, लड़की के पिता से पांच लाख रुपए दहेज देने की मांग की जाने लगी। दहेज नहीं देने पर ससुराल के इबरार खान, इंतजार खान सहित दस लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे की राड से मार पीटकर बहू को घर से निकाल दिया। पुलिस प्राथमिकी के बाद मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें-

Nitish Kumar : क्या नीतीश कुमार के बेटे की होगी पॉलिटिक्स में एंट्री? JDU की अंदरूनी कानाफूसी से अटकलें तेज

KK Pathak के जाते ही शिक्षा विभाग ने कर दिया एक और बड़ा काम, हेडमास्टर और टीचर नहीं कर पाएंगे लापरवाही; पढ़ें डिटेल

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।