Move to Jagran APP

Gopalganj News: गोपालगंज में दिल दहलाने वाली घटना... महिला की गर्दन को चाकू से काटा, इस वजह से हमलावर ने किया वार

गोपालगंज भुवला गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गुरुवार की सुबह जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पड़ोस के लोगों ने एक महिला को जमीन पर पटक कर उनकी गर्दन को चाकू काट दिया। महिला की गर्दन की कई नस कट गई। वहीं महिला को आनन फानन में पुलिस की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

By Rajat Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Thu, 28 Mar 2024 04:17 PM (IST)
Hero Image
गोपालगंज में महिला की गर्दन को चाकू से उड़ाया (जागरण)
जागरण संवाददाता, गोपालगंज। Gopalganj News: उचकागांव थाना क्षेत्र के भुवला गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गुरुवार की सुबह जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पड़ोस के लोगों ने एक महिला को जमीन पर पटक कर उनकी गर्दन को चाकू काट दिया। महिला की गर्दन की कई नस कट गई। वहीं, महिला को आनन फानन में पुलिस की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, भुवला गांव निवासी जुनैद अली की पत्नी शाहनवाज खातुन अपने घर के पास बैठी थीं। इस दौरान पड़ोस के लोग पूर्व से चल रहे भूमि विवाद को लेकर गाली-गलौच करते हुए महिला की लाठी-डंडे से पिटाई करने लगे। साथ ही महिला को जमीन पर पटक कर गर्दन को चाकू से काटने लगे।

इस दौरान आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं, महिला की गर्दन की नस कट जाने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर सहित कई पुलिस कर्मी ने जख्मी हालत में पड़ी महिला को इलाज के लिए उचकागांव सीएचसी में लेकर पहुंचे। यहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, सदर अस्पताल में महिला का चिकित्सक दानिश रिजवान के देखरेख में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें

Chirag Paswan: चिराग पासवान के लिए ये बड़ी चुनौती बाकी, चुनाव परिणाम के बाद ही तय होगी राजनीतिक हैसियत

Chirag Paswan Qualification: कितने पढ़े लिखे हैं चिराग पासवान? जानिए क्वालिफिकेशन से लेकर डिग्री तक सबकुछ


आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।