Move to Jagran APP

Gopalganj News: गोपालगंज पुलिस ने सितंबर में की बड़ी कार्रवाई, 1,421 आरोपित गिरफ्तार; 66 के खिलाफ हुई कुर्की की कार्रवाई

गोपालगंज पुलिस ने सितंबर महीने में अपराध नियंत्रण के लिए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 12 हथियारों और 43 कारतूस के साथ 1421 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं 66 फरार आरोपितों के घरों पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 18428.200 लीटर देसी और अंग्रेजी शराब भी बरामद की है। इस दौरान 108 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

By Rajat Kumar Edited By: Mukul Kumar Updated: Wed, 09 Oct 2024 03:42 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

रजत कुमार, गोपालगंज। गोपालगंज पुलिस लगातार अपराध नियंत्रण के लिए कार्य कर रही है। हत्या, लूट, दुष्कर्म, चोरी, आर्म्स एक्ट, यातायात जाम व एनडीपीएस एक्ट सहित शराब तस्करों एवं शराब का सेवन करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रही है।

सितंबर माह में पुलिस ने 12 हथियारों के साथ 43 कारतूस बरामद करते हुए कुल 1,421 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस ने विभिन्न कांड में फरार चल रहे 66 आरोपितों के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की।

135 फरार आरोपितों के घर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने इश्तेहार चस्पाया। इस दौरान कुल 18,428.200 लीटर देसी व अंग्रेज शराब बरामद की गई। 

108 लोगों पर की गई निरोधात्मक कार्रवाई

पुलिस की ओर से सितंबर माह में 108 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई। गुमशुदगी, अपहरण व प्रेम-प्रसंग में 68 लड़के व लड़कियों को बरामद किया गया। जमानतीय एवं गैर जमानतीय 2,239 वारंटों का निष्पादन किया गया।

इन मामलों में हुई गिरफ्तारी

  • हत्याकांड 07
  • हत्या के प्रयास 66
  • पाक्सो एक्ट 07
  • लूट 03
  • एससी-एसटी केस 12
  • रोड जाम व पुलिस पर हमला 06
  • एनडीपीएस एक्ट 04
  • चोरी 20
  • आर्म्स एक्ट 30
  • विविध कांड 80
  • शराब तस्करी 237
  • शराब के सेवन में 574
  • नीलाम पत्र में 10
  • ट्रायल के वारंटी 257

इतने लोगों पर हुई निरोधात्मक कार्रवाई

  • धारा 126 के तहत - 48
  • धारा 170 के तहत - 30
  • धारा 128 के तहत - 30

शराब बरामदगी

  1. देसी शराब - 13112.500 लीटर
  2. अंग्रेजी शराब - 5315.700 लीटर

पुलिस की ओर से की गई बरामदगी

  • बाइक 112
  • चार पहिया वाहन 32
  • पिकअप 03
  • ट्रक 03
  • आटो 02
  • मोबाइल 44
  • खोखा 48
  • हथियार 12
  • कारतूस 43
  • एयरगन 01
  • चाकू 03
  • गांजा 31 किलोग्राम
  • स्मैक 0.543 ग्राम
  • चांदी 1118.8 किलोग्राम
  • लैपटाप 02
  • टैब 01
  • मवेशी 04
  • पासपोर्ट 54

कहते हैं एसपी

पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। पुलिस हत्या, लूट, पाक्सो, चोरी, आर्म्स एक्ट सहित अन्य संगीन मामले के अलावा शराब तस्करी पर भी लगाम लगाने का कार्य कर रही है। अब नए आपराधिक कानून के तहत सभी मामलों में कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान वीडियो बनाकर भी कोर्ट में दिया जा रहा है।-अवधेश दीक्षित, एसपी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें