Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar: बर्थडे पार्टी के बाद कमरे पर आया मां का प्रेमी, अवैध संबंध बनाने की करने लगा जिद; नहीं मानी बात तो...

बिहार के गोपालगंज में 15 साल की एक किशोरी की उसके बर्थडे पर हत्या करके लाश को फंदे पर लटका दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक जन्मदिन पर बर्थडे पार्टी करने के बाद वह सोने जा रही थी वहां उसकी मां का प्रेमी आ गया। किशोरी पर मां के प्रेमी की गंदी नजर थी। वह उससे संंबंध बनाने का दबाव डाल रहा था लेकिन किशोरी ने मना कर दिया।

By Rajat KumarEdited By: Mohit TripathiUpdated: Thu, 26 Oct 2023 06:08 PM (IST)
Hero Image
किशोरी की हत्या के बाद घटनास्थल पर उमड़ी भीड़। (जागरण फोटो)

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में किराए के मकान पर रहनेवाली 15 साल की एक किशोरी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। किशोरी का बुधवार को जन्मदिन था। जन्मदिन की खुशी में केक काटकर जश्न मनाने के बाद वह अपने कमरे में चली गई।

इसी दौरान किशोरी की मां का प्रेमी वहां पहुंचा। उसे देखकर किशोरी ने उसे बैठने को कहा, लेकिन किशोरी पर मां के प्रेमी की गंदी नजर थी। उसने किशोरी के साथ अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया, लेकिन अफसाना ने मना करते दिया।

हत्या कर फंदे से लटकाया

संबंध बनाने से मना करने से गुस्साए मां के प्रेमी ने किशोरी की हत्या कर दी और उसके शव को फंदे से लटका दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद गुरुवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दिल्ली में मजदूरी करते हैं किशोरी के पिता

जानकारी के अनुसार, बरौली थाना क्षेत्र के सरफरा गांव निवासी सर्फुद्दीन मियां अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं।

उनकी 15 साल की बेटी अफसाना खातून अपनी छोटी बहन के साथ शहर के सरेया वार्ड संख्या छह स्थित किराए के मकान पर रहती थी।

केक काटकर सोने जा रही थी अफसाना, तभी...

इस दौरान अफसाना खातून और उसकी बहन की देखरेख उसकी मां का प्रेमी करता था। अफसाना उसे अंकल कहकर संबोधित करती थी। बुधवार को अफसाना खातुून का जन्मदिन था।

जन्मदिन के मौके पर अफसाना अपनी दोस्तों से फोन पर बात करने के बाद शाम को केक काटने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए जा रही थी।

...तुम्हारी बहन ने फांसी लगा ली

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अफसाना से उसकी मां का प्रेमी हमेशा मिलने व देखरेख करने के लिए आता था। बुधवार की रात को भी वह आया।

इस दौरान अफसाना की छोटी बहन मकान के नीचे बैठी थी। इसी बीच मां का प्रेमी उसके साथ अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया, लेकिन अफसाना ने मना कर दिया।

इस बात से नाराज होकर आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या करने के बाद शव को रस्सी का फंदा बनाकर लटका दिया।

हत्या के बाद शव को लटकाकर आरोपी ने अफसाना की छोटी बहन को बुलाकर दिखाया कि देखो तुम्हारी बहन ने फांसी लगाकर जान दे दी है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद अफसाना के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया कि मृत किशोरी की मां दिल्ली से आ रही है। उनके आने के बाद आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रेमिका की बेटी पर आरोपी की थी गंदी नजर

किशोरी अफसाना की मां से शहर के बड़ी बाजार निवासी आरोपी प्रेम करता था। हाल ही में, अफसाना की मां को उसके पिता अपने साथ लेकर दिल्ली चले गए।

इसके बाद अफसाना व उसकी छोटी बहन किराए के मकान में  रहने लगी। उसकी  मां का प्रेमी देखरेख के नाम पर हमेशा किराए के मकान पर आने-जाने लगा।

मां के जाने के बाद से ही उसकी किशोरी अफसाना पर गंदी नजर थी। वह उसपर हमेशा अपने साथ रहने का दबाव बनाने लगा।

बुधवार को उसने किशोरी के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया, जिसका उसने विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने उसे मारकर फंदे से लटका दिया।

यह भी पढ़ें: Bihar: चोरनी-चोरनी का मचा था शोर, पकड़ा गया तो निकला चोर; बिहार के इस जिले में चोरी की हैरान करने वाली वारदात

Bihar News: शातिर महिला ने ट्रेन में मां से की दोस्ती, उतरने के बाद बच्ची को लेकर हुई फुर्र

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर