Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gopalganj News: मधुबनी से दिल्ली जा रही बस डिवाइडर से टकराई, यात्रियों में मची-चीख पुकार; बड़ी वजह आई सामने

Gopalganj News गुरुवार को देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव के पास मधुबनी से दिल्ली जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस घटना में बस का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में बस के सभी यात्री सकुशल बच गए। अब इन यात्रियों को दूसरी बस से रवाना कर दिया गया है।

By manoj kumar rai Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Fri, 14 Jun 2024 04:30 PM (IST)
Hero Image
मधुबनी से दिल्ली जाने वाली बस गोपालगंज में दुर्घटनाग्रस्त (जागरण)

संवाद सूत्र, कुचायकोट (गोपालगंज)। Gopalganj News: गुरुवार को देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव के पास मधुबनी से दिल्ली जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस घटना में बस का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

गनीमत रही कि इस घटना में बस के सभी यात्री सकुशल बच गए। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची कुचायकोट पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी यात्रियों को बस से बाहर निकलवाया। दूसरे बस की व्यवस्था कर यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को मधुबनी से एक बस यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए निकली थी। देर रात कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव के पास सड़क पर कोई केमिकल गिरे होने के चलते चालक ने संतुलन खो दिया और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस घटना में बस सवार कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं, पर सभी यात्री सकुशल बच निकले।

घटना की जानकारी लगते ही कुचायकोट थाने की पुलिस थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंच गई और बस से सभी यात्रियों को बाहर निकलवाया। जेसीबी के मदद से बस को सड़क से किनारे किया गया और यात्रियों को दूसरे वाहन से दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

ये भी पढ़ें

Jitan Ram Manjhi: मंत्री बनते ही मांझी ने खाई कसम; पीएम मोदी से कर दिया बड़ा वादा; कहा- मैं प्रण लेता हूं कि...

Shambhavi Choudhary: तेजस्वी यादव के चौके पर शांभवी चौधरी ने लगाया छक्का, मंत्रालय को लेकर दिया करारा जवाब