Move to Jagran APP

Bihar Farming: तिलहन की खेती से मालामाल हो जाएंगे किसान, बिहार सरकार ने निकाली गजब की स्कीम; तुरंत उठाएं लाभ

Bihar News In Hindi बिहार में इस साल रबी अभियान के दौरान 4559 हेक्टेयर में तिलहन की खेती होगी जिसमें 3771 हेक्टेयर में सरसों की खेती होगी। किसानों को बीज खरीद पर अनुदान मिलेगा। कृषि विभाग तिलहन फसलों की खेती के लिए किसानों को जागरूक कर रहा है ताकि वे बेहतर तरीके से खेती कर अधिक उपज प्राप्त कर सकें।

By Mithilesh Tiwari Edited By: Mukul Kumar Updated: Mon, 21 Oct 2024 03:20 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। इस साल रबी अभियान के दौरान जिले में कुल 4,559 हेक्टेयर में तिलहन की खेती की जाएगी। इनमें 3,771 हेक्टेयर में अकेले सरसों की खेती होगी। किसानों को बीज की खरीद पर अनुदान दिया जाएगा। कृषि विभाग ने इस साल तिलहनी फसल की खेती का रकबा पिछले वर्ष की अपेक्षा बढ़ा दिया है।

पिछले साल 3,900 हेक्टेयर में तिलहन की खेती की गई थी। प्रखंडों का लक्ष्य निर्धारित करने के बाद कृषि विभाग उन्नत तकनीक से तिलहन की खेती के लिए किसानों को जागरूक कर रहा है। ताकि किसान बेहतर तरीके से तिलहन की खेती कर अधिक से अधिक उपज प्राप्त कर अपनी आमदनी को बढ़ा सकें।

तिलहन की खेती पर कृषि विभाग का विशेष ध्यान

कृषि विभाग ने इस साल तिलहन की खेती पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया है। इस साल जिले में गेहूं व मक्का के बाद सबसे अधिक रकबा में तिलहन की खेती की जाएगी।

कृषि विभाग ने किसानों को बीज की खरीद पर अनुदान देने का निर्णय लिया है। किसानों को इसके लिए अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। किसानों को अनुदान की राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।

सरसों की खेती पर जोर

कृषि विभाग के आंकड़ों को मानें तो प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी तिलहनी फसल में सरसों/राई की खेती पर विशेष जोर रहेगा। इस साल 3771 हेक्टेयर में सरसोंं की खेती होगी। इसके अलावा 736 हेक्टेयर में तीसी की खेती तथा 41 हेक्टेयर में सूर्यमुखी की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

तीसी की खेती पर भी विशेष नजर

तिलहनी फसलों में तीसी की खेती पर भी कृषि विभाग का विशेष जोर है। कृषि विभाग के स्तर पर किसानों को तीसी की खेती के लिए प्रेरित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। ताकि किसान तीसी की खेती कर अच्छी पैदावार उपजा सकें।

इसके लिए तमाम कृषि समन्वयकों को दिशा निर्देश दिए गए हैं, ताकि ग्रामीण इलाकों में तीसी की अच्छी उपज प्राप्त की जा सके। तीसी की खेती के लिए किसानों को बीज पर अनुदान दिया जाएगा।

कहां कितने हेक्टेयर में होगी सरसों व तीसी की खेती (हेक्टेयर में)

प्रखंड सरसों तीसी
बैकुंठपुर 354.54  69.21
सिधवलिया   209.51 40.89
बरौली   370.60 72.35
मांझा   322.33 62.91
गोपालगंज   257.86 50.33
थावे   177.28 34.60
कुचायकोट   499.63 97.52
हथुआ   354.56 69.21
उचकागांव   225.63 44.05
फुलवरिया   193.40 37.75
भोरे   273.98 53.43
कटेया   177.28 34.60
विजयीपुर  209.50  40.89
पंचदेवरी  145.05  28.31

यह भी पढ़ें-

दिवाली से पहले बिहार में युवाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! 5 लाख नई भर्तियों को लेकर आया बड़ा अपडेट, जल्द मिलेगी खुशखबरी

पटना में होटल मालिक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, 20 लाख रंगदारी न देने पर दिया वारदात को अंजाम

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।