Move to Jagran APP

Bihar: भतीजी की बर्थडे पार्टी से आर्मी का जवान गिरफ्तार, घर से बंदूक और 40 गोली जब्त; शराब के नशे में था धुत्त

जहानाबाद में पुलिस ने शनिवार की रात सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आर्मी जवान के घर से एक बंदूक और 40 गोली भी जब्त की गई है। वह शराब के नशे में धुत्त था। पुलिस ने आरोपित जवान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

By Edited By: Aditi ChoudharyPublished: Mon, 05 Jun 2023 09:58 AM (IST)Updated: Mon, 05 Jun 2023 09:58 AM (IST)
जहनाबाद में आर्मी का जवान भतीजी की बर्थडे पार्टी से गिरफ्तार। जागरण

जहानाबाद, जागरण संवाददाता। बिहार के जहानाबाद जिले में पुलिस ने शनिवार की रात भतीजी की बर्थडे पार्टी मनाते सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आर्मी जवान के घर से एक बंदूक और 40 गोली भी जब्त की गई है। वह शराब के नशे में धुत्त था।

मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के गौतम बुद्ध कॉलोनी निजामुद्दीनपुर का है। बताया गया कि शनिवार को आर्मी के जवान रंजन कुमार की भतीजी का बर्थडे था। शाम को घर में पार्टी हो रही थी। देर रात तक पार्टी चलती रही। बच्ची की बर्थडे पार्टी में जमकर शराब भी परोसी गई।

बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग की मिली सूचना

इसी दौरान पुलिस को किसी ने सूचना दे दी कि गीता सदन में एक व्यक्ति जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायरिंग कर रहा है। सब इंस्पेक्टर राहुल राज ने बताया कि रात्रि में गुप्त सूचना के आलोक में पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो फायरिंग की आवाज सुनाई दी। वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि इससे पहले भी फायरिंग हुई है।

घर से बंदूल और कारतूस बरामद

पुलिस ने मौके से हर्ष फायरिंग करते रंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो एक लाइसेंसी दोनाली बंदूक व 40 कारतूस बरामद हुए। जम्मू के बारामूला से बंदूक का लाइसेंस निर्गत था। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित जवान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.