Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Weather News: इस जिले में पारा पहुंचा 42 के पार, दिन चढ़ते ही लू के थपेड़ों ने किया परेशान

इस भीषण गर्मी में शादी विवाह वाले घरों में लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। शादी के कारण लोगों को घरों से निकलने की मजबूरी बनी है। बढ़ते पारे के चलते सड़कों पर लोग कम निकल रहे हैं। शाम में लोग बाजारों की तरफ जाते दिखे। प्रचंड धूप और उमस के चलते लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

By Abhishek kumar Edited By: Rajat Mourya Updated: Tue, 23 Apr 2024 04:13 PM (IST)
Hero Image
इस जिले में पारा पहुंचा 42 के पार, दिन चढ़ते ही लू के थपेड़ों ने किया परेशान

जागरण टीम, अरवल। जिले में इन दिनों मौसम अपना रंग दिखा रहा है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह से ही लोगों को मौसम के गर्म मिजाज का एहसास होने लगा था।

दिन चढ़ते ही लू के थपेड़ों के साथ मौसम काफी गर्म हो गया था। परिणामस्वरूप घरों में ही रहना लोगों ने मुनासिब समझा। इस भीषण गर्मी में शादी विवाह वाले घरों में लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है।

शादी के कारण लोगों को घरों से निकलने की मजबूरी बनी है। बढ़ते पारे के चलते सड़कों पर लोग कम निकल रहे हैं। शाम में लोग बाजारों की तरफ जाते दिखे। प्रचंड धूप और उमस के चलते लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

कामकाज के सिलसिले में जो लोग बाहर निकले उन्हें चिलचिलाती धूप के साथ उमस का भी सामना करना पड़ा। 11 बजे दिन में ही सड़कें वीरान पड़ गई थी। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था।

भीषण गर्मी व तेज पछुआ हवा के कारण आम जन जीवन के साथ जीव जंतु एवं पक्षी तक का प्रभावित हो गए हैं। घरों में पंखे की हवा भी राहत नहीं दे पा रही है।

गर्मियों के मौसम में इन चीजों का करें सेवन

सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार के अनुसार, गर्मियों में वैसे फलों का सेवन करना चाहिए, जिसमें पानी अधिक होता है। तरबूज, खीरा में भरपूर पानी होता है। ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन पीएं। पुदीना, दही का सेवन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मसालेदार भोजन से परहेज करें। बासी खाना न खाएं, जंक फूड से बचें। साथ ही बाजार में खुले में बिकने वाली खाद्य सामग्री से परहेज करें।

ये भी पढ़ें- Bihar News: पराली जलाने वाले किसानों की खैर नहीं! कृषि विभाग ने 3 पर दर्ज की FIR; अब होगी आगे की कार्रवाई

ये भी पढ़ें- अरामदायक होगा भागलपुर-दानापुर, जनसेवा व वनांचल एक्सप्रेस का सफर, लगाए जाएंगे एलएचबी कोच

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें