Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jahanabad News: दरधा व जमुनईया नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि, पुल डूबने से आवागमन ठप; निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

बिहार के जहानाबाद में दरधा और जमुनईया नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि दर्ज की जा रही है। जलस्तर में वृद्धि के कारण नदी से सटे इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। नदियों के जलस्तर में हो रही वृद्धि को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। बता दें कि पिछले दिनों झारखंड में भारी बारिश दर्ज की गई जिसका असर इन नदियों पर पड़ा है।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sun, 25 Aug 2024 11:12 AM (IST)
Hero Image
दरधा व जमुनईया के जल स्तर में वृद्धि, पुल डूबा। (जागरण फोटो)

जागरण संवाददाता, जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद में शहर के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। शहर से गुजरने वाली दरधा व जमुनईया नदी के जल स्तर में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। जिसके कारण शहर के निचले इलाके में रहने वाले लोगों के घरों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

जाफरगंज पुल के ऊपर से नदी का पानी गुजर रहा है। प्रशासन द्वारा पुल के दोनों ओर घेराबंदी की गई है। इसके बावजूद भी जान जोखिम में डालकर पैदल तथा बाइक चालक पुल से पार हो रहे हैं। नदी से सटे झुगी झोपड़ी में रहने वाले लोगों के घरों में पानी पहुंच गया है।

दोनों नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि

दरधा व जमुनईया दोनों नदी के पानी में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी तरह नदी का पानी बढ़ता रहा तो तटीय इलाके के निचले हिस्से में रहने वाले लोग बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित हो जाएंगे।

झारखंड में हुई भारी बारिश के कारण जलस्तर में वृद्धि

बताते चलें कि पिछले दिनों झारखंड के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई, जिसका असर इन नदियों के जलस्तर पर पड़ा है। दोनों ही नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है। जलस्तर में हो रही इस वृद्धि को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पहले से ही अलर्ट किया गया था।

संगम घाट पर आकर आपस में मिल जाती हैं दोनों नदियां

दरधा और जमुनईया नदी शहर के ठाकुरबाड़ी स्थित संगम घाट पर आपस में मिल जाती है। इसके बाद दोनों नदी का पानी के एक साथ बहाव होने से जलस्तर मे और अधिक इजाफा हो जाता है। इस वर्ष पहली बार इस नदी में इतना पानी आया है।

यह भी पढ़ें: Flood In Bihar: बिहार में फिर उफनाने लगी गंगा, दो जगह खतरे के निशान के ऊपर, डूबने से हो रहीं मौतें

Bihar Weather Today: बिहार के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधान रहने की अपील

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर