Move to Jagran APP

Jehanabad News: बीच बाजार में देखते ही देखते धराशायी हो गया मकान, बाल बाल बची जान; काफी साल से लगा था ताला

जहानाबाद में एक बड़ा हादसा टल गया है। बीच बाजार में देखते ही देखते एक मकान धराशायी हो गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। दशकों पुराना मकान काफी जर्जर हो गया था। घर में कोई नहीं रह रहा था। काफी साल से मकान में ताला लगा था। लापरवाही की वजह से इतनी बड़ी घटना घटने की बात सामने आ रही है।

By dheeraj kumar Edited By: Mukul Kumar Updated: Mon, 24 Jun 2024 04:12 PM (IST)
Hero Image
बीच बाजार में देखते ही देखते धराशायी हुआ मकान

संवाद सूत्र, मखदुमपुर। जहानाबाद के मुखदुमपुर बाजार स्थित एनएच-83 पर एक मकान देखते ही देखते धराशायी हो गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। दशकों पुराना मकान काफी जर्जर हो गया था। घर में कोई नहीं रह रहा था। काफी साल से मकान में ताला लगा था। मकान मालिक गया में रहते हैं।

लोगों ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से पहले ही माकन तोड़ने का नोटिस दे दिया गया था। फिर भी मकान मालिक ने लापरवाही बरती। अचानक मकान खुद ही धराशायी हो गया। बड़ा हादसा टल गया। सड़क पर रोज जाम की स्थिति बनी रहती है, लेकिन जिस वक्त यह घटना हुई, वहां आसपास कोई नहीं था।

ऑटो से गिरकर युवक घायल

जहानाबाद सदर थाना क्षेत्र के बभना गांव के समीप सोमवार को ऑटो से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक मसौढ़ी थाना क्षेत्र के गेंदु मठ गांव का सोनू कुमार है। वह अपने घर से फुआ के यहां पिंजौरा जाने के लिए निकला था।

अरवल मोड़ के समीप से ऑटो पर सवार होकर जा रहा था। बभना गांव के समीप चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे वह आटो से सड़क गिरकर जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें-

Bihar Politics: ये मुद्दे नीतीश के सामने खड़ा करेंगे संकट! विस चुनाव से पहले RJD ने खेला 'मास्टर स्ट्रोक'

Patna Junction: बारिश हुई तो फिर डूब जाएगी ये मेन सड़क, पटना जंक्शन पर पहुंचना होगा मुश्किल; क्या है निगम की तैयारी?

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।