Move to Jagran APP

Jehanabad Lok Sabha Chunav Result: जहानाबाद लोकसभा सीट पर जली राजद की 'लालटेन', जदयू का 'तीर' तरकश में लौटा

Jehanabad lok sabha election Result Live जहानाबाद लोकसभा सीट पर राजद के प्रत्याशी डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने जीत दर्ज कर ली। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जदयू के उम्मीदवार चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को करारी शिकस्त दी। चुनाव मैदान में बसपा प्रत्याशी अरुण कुमार भी थे। बता दें कि एक दौर में जहानाबाद सीट को सीपीआइ का गढ़ माना जाता था।

By Rajat Mourya Edited By: Rajat Mourya Published: Mon, 03 Jun 2024 05:36 PM (IST)Updated: Mon, 03 Jun 2024 05:36 PM (IST)
जहानाबाद में राजद प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

डिजिटल डेस्क, जहानाबाद। Jehanabad Lok Sabha Chunav Result: जहानाबाद लोकसभा सीट पर चुनाव में त्रिकोणीय लड़ाई को भेदते हुए राजद प्रत्याशी डॉ. सुरेंद्र यादव ने किला फतह कर लिया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू प्रत्याशी निवर्तमान सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को एक लाख 42 हजार 591 मतों से करारी मात दी।

तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी पूर्व सांसद अरुण कुमार रहे, जिन्हें 86 हजार 380 मत प्राप्त हुए। बाकी प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। 11055 लोगों ने नोटा में बटन दबाया।

जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र से कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। यहां अंतिम चरण में एक जून को मतदान हुआ था। राजद प्रत्याशी को कुल 443035 वोट मिले। जदयू प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को 300444 मत मिले।

परिणाम जानने से पहले आप जहानाबाद संसदीय सीट का समीकरण भी समझ लीजिए।

जहानाबाद लोकसभा सीट (Jehanabad lok sabha chunav Result 2024) 1962 अस्तित्व में आया। यहां की पहली सांसद कांग्रेस की सत्यभामा देवी थीं। इनके वाद कांग्रेस को सफलता 1980 में महेंद्र प्रसाद उर्फ किंग महेंद्र ने दिलाई थी। एक दौर में यह सीपीआइ का गढ़ था। सीपीआइ नेता रामाश्रय प्रसाद सिंह जहानाबाद से चार बार लोकसभा गए। 1998 के चुनाव में इस क्षेत्र ने सियासी करवट ली और राजद ने यहां पांव जमाया।

उसके बाद से जहानाबाद सीट पर कांग्रेस व सीपीआइ की वापसी नहीं हुई। इस बार राजग (Bihar lok sabha chunav Result 2024) से जदयू के वर्तमान सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी और महागठबंधन से राजद के पूर्व मंत्री डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव घोषित प्रत्याशी हैं।

छह विधानसभा में चार पर राजद व दो पर माले का कब्जा

संसदीय क्षेत्र में जहानाबाद जिले की घोसी, मखदुमपुर व जहानाबाद, गया जिले की अतरी तथा अरवल जिले की कुर्था व अरवल विधानसभा सीटें शामिल हैं। सभी सीटों पर आइएनडी आइए का कब्जा है। जहानाबाद से राजद के सुदय यादव, घोसी से माले के रामबली यादव, मखदुमपुर से राजद के सतीश दास, कुर्था से राजद के बागी कुमार वर्मा, अरवल से माले के महानंद सिंह तथा गया के अतरी से राजद के अजय यादव विधायक हैं।

यहां से 1998 के बाद से कोई भी सांसद अपनी सीट दोबारा नहीं बचा सके हैं। वहीं, भाकपा के रामाश्रय प्रसाद सिंह और डा. अरुण कुमार ही दो या अधिक बार यहां से सांसद रहे हैं। 2019 के चुनाव में एनडीए के जदयू प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी राजद के डा. सुरेंद्र प्रसाद यादव को मात्र 1751 मतों के अंतर से हराया था।

2009 में प्रभावी नए परिसीमन के बाद से यहां राजग का कब्जा है। 1998 के चुनाव में राजद के. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने समता पार्टी के डॉ. अरुण कुमार को हराकर इस सीट पर कब्जा जमाया था। तब सीपीआइ तीसरे नंबर पर थी।

इन्हें मिला प्रतिनिधित्व का अवसर

  • 1962 - सत्यभामा देवी- कांग्रेस
  • 1967 सीएस सिंह - भाकपा
  • 1971 - चंद्रशेखर सिंह - भाकपा
  • 1977 - हरिलाल प्रसाद सिंह - बीएल डी
  • 1980- महेंद्र प्रसाद उर्फ किंग महेंद्र कांग्रेस
  • 1984 - रामाश्रय प्रसाद सिंह - भाकपा
  • 1989 - रामाश्रय प्रसाद सिंह भाकपा
  • 1991 - रामाश्रय प्रसाद सिंह - भाकपा
  • 1996 - रामाश्रय प्रसाद सिंह भाकपा
  • 1998 - डा. सुरेंद्र प्रसाद यादव - राजद
  • 1999 - डा. अरुण कुमार जदयू
  • 2004 - गणेश प्रसाद सिंह - राजद
  • 2009 - जगदीश शर्मा-जदयू
  • 2014- अरुण कुमार रालोसपा
  • 2019 चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी - जदयू

जहानाबाद सीट पर मतदाता

  • पुरुष मतदाता- 8,66,977
  • महिला मतदाता- 7,93,452
  • मंगलामुखी- 31
  • कुल मतदाता- 16,60,460

जहानाबाद में 2024 के चुनाव में उतरे उम्मीदवारों के नाम

  • अरुण कुमार, बहुजन समाज पार्टी
  • चन्देश्‍वर प्रसाद, जनता दल (यूनाइटेड)
  • सुरेन्द्र प्रसाद यादव, राष्ट्रीय जनता दल
  • आशुतोष कुमार, राष्ट्रीय जन जन पार्टी
  • आशुतोष विनय कुमार, राष्ट्रीय गरीब दल
  • उमा शंकर वर्मा, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट)
  • कपिल चौहान, जन जनवादी पार्टी
  • दीपक कुमार, जागरूक जनता पार्टी
  • पियूष सिंह, शोषित समाज़ दल
  • राज किशोर शर्मा, भारतीय सार्थक पार्टी
  • चंदेश्वर प्रसाद, निर्दलीय
  • नरेश कुमार, निर्दलीय
  • बुद्धदेव साव, निर्दलीय
  • मीन्ता देवी, निर्दलीय
  • मुनीलाल यादव, निर्दलीय

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश कुमार और PM मोदी की डील पक्की? अगर 4 जून को NDA की सरकार बनी तो...

ये भी पढ़ें- Gopalganj Lok Sabha Chunav Result: जदयू के आलोक कुमार सुमन और VIP के प्रेमनाथ चंचल में टक्कर, AIMIM बिगाड़ सकता है 'खेल'


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.