Move to Jagran APP

Jehanabad News: जहानाबाद में मतदान के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, फिर जमकर हुई मारपीट, 2 लोग गिरफ्तार

Jehanabad News जहानाबाद के थाना क्षेत्र के खोजपुरा गांव में वोकस वोट को लेकर उत्पन्न हुए विवाद में दो गुटों के बीच गोलीबारी हो गई। घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। मखदुमपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि खोजपुरा गांव में गोली चलने की सूचना मिली थी।

By Sanjeev Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sat, 01 Jun 2024 07:05 PM (IST)
Hero Image
जहानाबाद में मतदान के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग (जागरण)

 संवाद सूत्र, मखदुमपुर (जहानाबाद)। Jehanabad News: जहानाबाद के थाना क्षेत्र के खोजपुरा गांव में वोकस वोट को लेकर उत्पन्न हुए विवाद में दो गुटों के बीच गोलीबारी हो गई। घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। मखदुमपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि खोजपुरा गांव में गोली चलने की सूचना मिली थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि गांव के ही बिंदु सिंह और राजकपूर यादव के बीच वोकस वोट करने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें अपनी छत पर चढ़ कर राजकपूर यादव के द्वारा दो गोली चलाने की बात कही जा रही है, जिसका हथियार के साथ एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामले में राजेश्वर यादव एवं प्रेम यादव को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें

Tejashwi Yadav: अंतिम चरण के मतदान से पहले तेजस्वी ने शिक्षकों पर खेला बड़ा दांव, CM नीतीश से कर दी ये डिमांड

Nitish Kumar: 73 साल के CM नीतीश ने की कितनी सभाएं, तेजस्वी यादव से आगे रहे या पीछे? सामने आई ये रिपोर्ट

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।