Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

तमिलनाडु की लड़की को घोसी बाजार में छोड़कर युवक गायब, लड़की थी तमिल भाषी; फिर पुलिस ने इस तरह की मदद

Bihar News तमिलनाडु की लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने के बाद बीच रास्ते में छोड़ देने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसने बताया कि उसने तमिलनाडु में साथ में काम करने वाली एक लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर उससे शादी भी की। लड़की को अपने गांव लाने के बहाने गत दिनों वह तमिलनाडु से घोसी बाजार ले आया।

By dheeraj kumarEdited By: Aysha SheikhUpdated: Sat, 08 Jul 2023 08:48 AM (IST)
Hero Image
तमिलनाडु की लड़की को घोसी बाजार में छोड़कर युवक गायब, लड़की थी तमिल भाषी

घोसी, संवाद सहयोगी। तमिलनाडु की लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने के बाद बीच रास्ते में छोड़ देने वाले युवक का चेहरा शुक्रवार को बेनकाब हो गया। उसकी पहचान घोसी थाना क्षेत्र के खिरौटी गढ़ गांव निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है।

एक बच्ची का पिता है युवक

पुलिस ने उसे धर दबोचा है। जानकारी के अनुसार, युवक एक बच्ची का पिता है। उसने बताया कि वह तमिलनाडु में निजी कंपनी में काम करता था। वहां साथ में काम करने वाली एक लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर उससे शादी भी की। कई महीनों तक साथ रहने के बाद लड़की को अपने गांव लाने के बहाने गत दिनों तमिलनाडु से साथ लेकर निकला।

लड़की को आती है तमिल भाषा

घोसी बाजार आने पर युवक ने उस लड़की को अकेला छोड़ दिया और गायब हो गया। लड़की तमिल भाषी है, जिसकी वजह से उसकी बात को स्थानीय लोग समझ नहीं पा रहे थे। पुलिस के पास इस मामले की सूचना गई। हालांकि, पुलिस भी उसकी बात नहीं समझ पा रही थी।

तमिलभाषा के जानकारों से उसकी बात कराने पर पूरा घटनाक्रम सामने आया। लड़की को जहानाबाद अल्पावास गृह में भेज दिया गया। फिर आरोपित की गिरफ्तारी बाद लड़की को थाना लाया गया और उसे युवक के साथ घर भेज दिया गया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें