Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Accident News: जमुई में ट्रक और बोलेरो के बीच टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल; 3 की हालत नाजुक

सोमवार को झाझा-जमुई एनएच 333 के दादपुर गांव के समीप देर रात ट्रक और बोलेरो के बीच टक्कर हो गई और इस हादसे में बोलेरो में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत नाजुक है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो ट्रक में फंस गई। कुछ समय के लिए सड़क जाम हो गई। ग्रामीणों की मदद और एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल लाया गया।

By Arvind Kumar Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Tue, 21 May 2024 07:44 PM (IST)
Hero Image
जमुई में ट्रक और बोलेरो के बीच टक्कर

संवाद सूत्र, झाझा (जमुई)। Bihar Accident News झाझा-जमुई एनएच 333 के दादपुर गांव के समीप सोमवार की देर रात ट्रक और बोलेरो के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी देवघर से बच्चे का मुंडन कराकर अपने घर खगड़िया लौट रहे थे।

घायलों का उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया जिसमें तीन की स्थिति नाजुक रहने पर चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो ट्रक में फंस गया और कुछ समय के लिए सड़क जाम हो गया।

ग्रामीणों की मदद और रेफरल अस्पताल के एंबुलेंस के सहयोग से घायलों को अस्पताल लाया गया। साथ ही सड़क पर पड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाया गया। हालांकि, इस दौरान झाझा पुलिस मौके पर पहुंची।

ये लोग हुए घायल

घायलों में दाननगर (खगड़िया) के गंगा महतो की 45 वर्षीय पत्नी रेखा देवी, सुरेश महतो की 50 वर्षीय पत्नी गीता देवी, बीना महतो की 60 वर्षीय पत्नी मूसनी देवी, 15 वर्षीय सूरज कुमार एवं झारखंड राज्य के नोनियाहार गांव के रामस्वरूप महतो की 45 वर्षीय पत्नी राजकुमारी देवी शामिल है।

रात को लौट रहे थे सभी लोग

बताया जाता है कि सोमवार की सुबह दाननगर (खगड़िया) गांव के गंगा महतो का पूरा परिवार दो गाड़ी से बच्चे का मुंडन कराने के लिए देवघर गया हुआ था। देवघर में पूजा-अर्चना कर सभी लोग रात को घर लौट रहे थे। घायल बोलेरो चालक मिथुन कुमार ने बताया देवघर से बच्चे का मुड़न कराकर खगड़िया लौट रहे थे।

ऐसे हुआ हादसा

इसी दौरान जमुई की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी में ठोकर मार दिया। ट्रक में बोलेरो के फंस जाने से ट्रक में बोलेरो कुछ दूर तक घिसटता चला गया। इस दौरान बोलेरो सवार लोगो में चीख-पुकार शुरू हो गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर किया गया।

घायलों को ऐसे पहुंचाया गया अस्पताल

बताया गया कि मुंडन में दो गाड़ियां थी और एक गाड़ी बोलेरो के पीछे थी। उक्त गाड़ी के सहारे और एंबुलेंस के सहयोग से सभी घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। ट्रक काफी रफ्तार में रहने के कारण यह घटना घटी। घटना की सूचना घायल के स्वजन को देने की बात कही।

दूसरी गाड़ी में चल रहे यात्रियों ने कहा कि ट्रक चालक की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना घटी। चिकित्सक डॉ. नवाब ने बताया कि घायलों में राजकुमारी देवी, मूसनी देवी एवं गीता देवी की स्थिति नाजुक रहने पर जमुई रेफर किया गया है। अन्य लोगो के शरीर में भी चोट पहुंची है।

स्वजनों में मचा कोहराम

अस्पताल में परिवार के लोगों को घायल देख स्वजन में चीख-पुकार मच गई। बोलेरो के अलावा पीछे चल रही दूसरी गाड़ी जिसमें बच्चे से लेकर वृद्ध, महिला आदि लोग थे। बोलेरो में ट्रक की ठोकर के बाद बच्ची सरिता कुमारी, मनीषा कुमारी ने मोबाइल पर रोते-रोते स्वजन को सूचना दे रही थी।

कह रही थीं कि चाची गीता देवी, दादी मूसनी देवी को काफी चोट पहुंची है। सभी लोग घायल हो गए हैं। सभी का इलाज हो रहा है।

ये भी पढे़ं-

Bihar Police Van Accident: समस्तीपुर से चुनाव कराकर कर लौट रही पुलिस वैन दुर्घटनाग्रस्त, 21 महिला सिपाही जख्मी

Bihar Accident News: अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, ASI सहित चार लोग घायल

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें