Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jamui Crime News: पत्नी के सामने पति को गला रेतकर उतारा मौत के घाट, ससुर ने बहू पर लगाया हत्या करवाने का आरोप

बिहार के जमुई में सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां बदमाशों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच हुआ है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम पत्नी के सामने ही दिया है। इधर ससुर ने बहू पर ही बेटे की हत्या करवाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

By Ashish Kumar SinghEdited By: Shashank ShekharUpdated: Fri, 06 Oct 2023 05:49 PM (IST)
Hero Image
पत्नी के सामने पति को गला रेतकर उतारा मौत के घाट

संवाद सूत्र, सोनो (जमुई)। जमुई से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक की गला रेतकर निर्मम तरीक से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बदमाश ने गुरुवार की रात पत्नी के सामने इस घटना को अंजाम दिया है।

मामला सामन सोनो थाना क्षेत्र के सारेबाद पंचायत अंतर्गत बाराटांड़ का है। मृतक की पहचान बाराटांड़ के महेंद्र यादव के बेटे अशोक यादव (27 वर्षीय) के रूप में हुई है।

अवैध संबंध का विरोध करने पर हुई हत्या- ससुर 

मृतक के पिता महेंद्र यादव ने अपनी बहू सीमा पर ही हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पिता का इस मामले में कहना है कि बहु का अवैध संबंध था। अवैध संबंध का विरोध करने पर ही बेटे की हत्या कर दी गई। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

इधर, पत्नी सीमा ने बताया कि पति अशोक यादव और बेटा शिवम कुमार (8 वर्षीय) के साथ पलंग पर सोई हुई थी। रात को एक बजे के करीब सात की संख्या में अपराधी घर में घुसे। दो बदमाशों ने उसके पति के मुंह पर कपड़ा रखकर मुंह बंद कर दिया और पकड़ लिया। इसके बाद गला रेतकर पति की हत्या कर दी।

पत्नी ने ही सास-ससुर को दी घटना की जानकारी 

मृतक की पत्नी ने कहा कि घटना के दौरान हम बेटे शिवम को पकड़ी थी ताकि अपराधी उसकी भी हत्या न कर दे। अंधेरे में वह किसी को पहचान नहीं सकी। जैसे ही उसे मौका मिला, उसने दौड़कर सास और ससुर को घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: Bihar News: पढ़ाई भी कर लिया करो..., पिता की डांट से गुस्साई दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

मृतक के बड़े भाई प्रमोद कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच हमेशा विवाद होता रहता था। दो दिन पहले भी दोनों के बीच खूब लड़ाई हुई थी। विवाद का कारण भी अवैध संबंध था। घटना के बाद मृतक के माता-पिता समेत परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस सभी बिंदु पर अनुसंधान कर रही है।- चितरंजन कुमार,थानाध्यक्ष, सोनो

यह भी पढ़ें: जमुई में अवैध धंधेबाजों का बढ़ा मनोबल! शराब बेचने से मना करने पर ईंट और लाठी-डंडे से पीटकर कर दी पंच की हत्या

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें