Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jamui: माता-पिता बेटे को ढूंढ रहे थे घर के बाहर, तभी फंदे से झूलता मिला नाबालिग का शव, जांच में जुटी पुलिस

बिहार में जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्र का घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। शव को देखने के बाद माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव वालों ने बताया कि वह दसवीं कक्षा का विद्यार्थी था। साथ ही वह पढ़ाई में कमजोर था। फिलहाल पुलिस मामले की हर ऐंगल से जांच कर रही है।

By Ashish Kumar SinghEdited By: Jagran News NetworkUpdated: Thu, 14 Sep 2023 06:21 PM (IST)
Hero Image
फंदे से झूलता मिला नाबालिग छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस। प्रतीकात्मक फोटो

 संवाद सूत्र, बरहट(जमुई)। मलयपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में एक नाबालिग छात्र का घर के कमरे में फंदे से झूलता हुआ शव मिला है। मृतक युवक की पहचान बरियारपुर गांव निवासी किशोरी यादव के 17 वर्षीय पुत्र शिवकुमार यादव के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने मलयपुर थाना पुलिस को दी। मलयपुर थाना के एएसआइ नित्यानंद सिंह पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंच शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

 आत्महत्या की आशंका

शव देखने के बाद पुलिस आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां इस घटना के बाद बार-बार बेहोश हो रही थी।

ये भी पढ़ें: Purnia Crime: खेत देखने गए किसान को झाड़ियों में दिखा कुछ ऐसा, बताने पर गांव में मचा कोहराम

पढ़ाई में था कमजोर

गांव के ही सकिंद्र यादव ने बताया कि मृतक की मां बीमार थी। रात में स्लाइन चढ़ाया गया था। सुबह मां-पिता बेटे को नहीं देखकर उसकी खोजबीन करने लग गए। तभी उन्होंने देखा कि उनका बेटा एक कमरे में फंदे में लटका हुआ है। रोने-धोने की आवाज से पड़ोसी और गांव के लोग उसके घर पर जुटना शुरू हो गए।

उन्होंने बताया कि शिवकुमार गले में गमछी लगाकर छत के कड़ी से लटका हुआ था। वह पढ़ाई में कमजोर था। उसकी दिमागी हालत भी ठीक नहीं थी। वह दसवीं कक्षा का विद्यार्थी था।

ये भी पढ़ें: Bihar: 'सॉरी मम्‍मी... हार गई भइया', सुसाइड नोट लिख फंदे पर झूल गई डायल 112 की ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें