संवाद सूत्र, चंद्रमंडी (जमुई)। सिर्फ 50 हजार रुपये के लिए गुरुवार रात को एक व्यक्ति ने अपनी बीबी और बच्चे की हत्या तब कर दी, जब वे सो रहे थे। गला घोंटने के बाद चाकू से गोदकर यह हत्या की गई। घटना चकाई थाना क्षेत्र के परांची गांव में हुई।
मृतकों की पहचान सुनीता देवी (24) व उनके पांच वर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार के रूप में हुई है। बिचकोड़वा थाना क्षेत्र के बीचगढ़ा की रहने वाली मृतका की मां मुन्ना देवी ने अपने दामाद महेश पर हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महेश को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
आरोपी ने रची झूठी कहानी
आरोपी पति महेश ने बचने के लिए झूठी कहानी गढ़ते हुए पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।
उसने सुबह में बताया कि रात में 2:30 बजे के करीब वह शौच के लिए घर से निकलकर थोड़ी दूर गया था, तभी पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुन वह दौड़ा आया।
उसने देखा कि किसी ने उसकी पत्नी व बेटे की हत्या कर दी। पत्नी के चेहरे और पेट पर चाकू के निशान हैं। इसके बाद उसने हो-हल्ला किया तो बगल में सोए उसके माता-पिता पहुंचे।
आसपास के लोगों के पहुंचने पर पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
एसडीपीओ ने पति व सास-ससुर को हिरासत में लिया
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस भी वारदात को देखकर हैरान रह गई।
एसडीपीओ राजेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।
पुलिस ने पति से घटना की विस्तृत जानकारी ली। घटना के बाद पुलिस ने मृतका के पति महेश दास एवं सास-ससुर को हिरासत में ले लिया।
मृतका की मां ने दामाद और सास-ससुर पर लगाया आरोप
इधर, घटना के बाद मृतका सुनीता देवी के मायके से पहुंची उनकी मां मुन्ना देवी ने अपने दामाद और उसके माता-पिता समेत अन्य पर दहेज के लिए पुत्री की हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस ने जब सख्ती से महेश से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
यह भी पढ़ें: Bihar Crime News: घर में घुसकर 12 वीं कक्षा की छात्रा को उतारा मौत के घाट, धारदार हथियार से रेता गला
Suicide On Video Call: पति ने देखी पत्नी की लाइव मौत, वीडियो कॉल कर फांसी के फंदे से लटकी महिला; ये थी वजह