Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: 2025 में किसके सिर सजेगा बिहार का ताज? MP कुशवाहा ने की भविष्यवाणी, लॉ एंड ऑर्डर पर कही ये बात

Bihar Politics राजद सांसद अभय कुशवाहा ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं बल्कि आपराधिक संरक्षित लोग सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज बिहार में आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और सरकार इन पर कार्रवाई करने की जगह बीते दिनों की बात कर लोगों को गुमराह कर रही है।

By Manikant Singh Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sun, 22 Sep 2024 04:26 PM (IST)
Hero Image
2025 में बिहार तेजस्वी यादव के हाथों में रहेगा: अभय कुशवाहा। (फाइल फोटो)

संवाद सहयोगी, जमुई। जमुई पहुंचे राजद सांसद अभय कुशवाहा ने राज्य की एनडीए सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं, बल्कि अपराध को संरक्षण देने वाले पांच-दस लोग लोग चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में आज आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इन घटनाओं पर कार्रवाई करने की जगह एनडीए के लोग बीते दिनों की बात (लालू-राबड़ी राज) को लेकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। घटना आज हो रही है, लेकिन ये लोग बात पहले की सरकार की करते हैं।

अभय कुशवाहा ने कहा कि ये लोग चाहे जितनी कोशिश कर लें, आने वाले 2025 में बिहार तेजस्वी यादव के हाथों में रहेगा। 

अनंत सिंह को लेकर नीतीश पर बोला हमला

अभय कुशवाहा ने इशारों ही इशारों में बाहूबली नेता अनंत सिंह को लेकर भी नीतीश कुमार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज कैसे-कैसे लोगों का सहयोग लेने के लिए उन्हें जेल से बाहर निकाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज बिहार में अफसरशाही चरम पर है। अफसरशाही में जनहित तबाह हो रहा है। थाने से लेकर ब्लॉक तक आम लोगों की बात को दबाया जा रहा है। सबसे बड़ा जंगल राज वर्तमान समय में चल रहा है।

शराबबंदी की समीक्षा करे सरकार

शराबबंदी के सवाल पर उन्होंने कहा कि शराबबंदी से हमारे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। किस तरह से होम डिलीवरी हो रही है, यह किसी से छुपा नहीं है। शराबबंदी कानून गंभीर विषय है। सरकार को शराबबंदी कानून पर पुनः विचार- विमर्श और समीक्षा करनी चाहिए।

एक देश एक कानून का प्रस्ताव भी होगा फेल

अभय कुशवाहा ने कहा कि बिहार में हो रहे जमीन सर्वे की तरह 'एक देश एक कानून प्रस्ताव' भी फेल हो जाएगा। क्योंकि, यह प्रस्ताव सर्वदलीय बैठक कर तैयार नहीं किया गया है। यह प्रस्ताव भारतीय जनता पार्टी का प्रस्ताव है।

राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयान का किया बचाव

विदेश में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान के सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश की धरती पर जाकर देश को गाली देने का काम नहीं किया है। देश की जो वास्तविक स्थिति है उस स्थिति को उन्होंने बयां नहीं किया है। भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी के बयान को तोड़- मरोड़ कर दूसरे रूप में परोसने का कार्य करती है।

यह भी पढ़े: Tejashwi Yadav: पत्नी राजश्री और बेटी के साथ Dubai निकले तेजस्वी यादव, फैमिली के साथ बिताएंगे क्वालिटी टाइम

नीतीश कुमार ने JDU की राज्य कार्यकारिणी का किया गठन, इन 118 सदस्यों को मिली जगह; देखें पूरी लिस्ट