Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

झाझा से नक्सली जगरनाथ यादव गिरफ्तार, जमुई के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं डेढ़ दर्जन से अधिक मामले

गुरुवार की देर शाम को झाझा पुलिस ने बनजामा गांव से नक्सली जगरनाथ यादव उर्फ मिश्रा जी को गिरफ्तार कर लिया। जगरनाथ यादव पर झाझा लक्ष्मीपुर सहित कई थानों में नक्सली मामले सहित हत्या लूट डकैती अपहरण जैसे डेढ़ दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने डकैती के मामले गिरफ्तार किया है। उसमें वह वर्षों से फरार चल रहा था।

By Satyam Kr Singh Edited By: Rajat Mourya Updated: Fri, 30 Aug 2024 06:54 PM (IST)
Hero Image
पुलिस हिरासत में कुख्यात नक्सली जगरनाथ यादव ऊर्फ मिश्रा जी। सौजन्य- जागरण

संवाद सूत्र, झाझा (जमुई)। झाझा पुलिस ने बनजामा गांव से गुरुवार की देर शाम को कुख्यात नक्सली जगरनाथ यादव उर्फ मिश्राजी को गिरफ्तार कर लिया। उसपर झाझा और लक्ष्मीपुर सहित कई थानों में नक्सल गतिविधियों सहित हत्या, लूट, डकैती, अपहरण जैसे डेढ़ दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं।

वह झाझा थाने में दर्ज डकैती सहित दो मामलों में वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे डकैती के मामले गिरफ्तार किया है।

एसपी को मिली गुप्त सूचना

एसपी डॉ. शौर्य सुमन को सूचना मिली कि डकैती कांड के मुख्य आरोपित जगरनाथ यादव घर पर आया हुआ है। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने बनजामा गांव पहुंच आरोपित के घर पर छापेमारी की।

पुलिस ने खदेड़कर किया गिरफ्तार

पुलिस को देख आरोपित जगरनाथ यादव भागने लगा। पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ा। छापेमारी में पुलिस निरीक्षक संजय कुमार यादव, एसआई मिरा कुमारी, ज्योति प्रकाश, कुंज बिहारी, नंदन कुमार, निधि कुमारी आदि पदाधिकारी शामिल थे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि 2006 से 2017 तक जगरनाथ इलाके में आतंक मचाए हुए था। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी। पुलिस से बचने के लिए वह किसी अन्य राज्य में छिपकर रह रहा था।

ये भी पढ़ें- आर्केस्ट्रा डांसर के पति को भिजवा दिया जेल, फिर छुड़ाने के नाम पर खेलने लगा गंदा खेल; ऐसे हुआ भंडाफोड़

ये भी पढ़ें- Patna News: पटना के मारवाड़ी अतिथि गृह में मिला धनबाद के प्रोफेसर का शव, मचा हड़कंप

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर