Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: पुलिस को मिली कामयाबी!... नक्सली विजय कोड़ा दबोचा, पांच लोगों की हत्या में नाम है शामिल

सोमवार को बरहट थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में उक्त जानकारी एसडीपीओ सतीश सुमन ने दी कि पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा दो भाईयों सहित चार की हत्या में शामिल हार्डकोर नक्सली कुमरतरी निवासी विजय कोड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और गिरफ्तार विजय कोड़ा नक्सली संगठन के शीर्ष नेता प्रवेश दा और अरविंद यादव का खास सहयोगी है। इस कारण उसके नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है।

By Sanjay Kumar Singh Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Mon, 04 Mar 2024 07:03 PM (IST)
Hero Image
बरहट थाना में गिरफ्तार नक्सली के साथ एसडीपीओ सतीश सुमन व बायें से थानाध्यक्ष कुमार संजीव

संवाद सूत्र,बरहट(जमुई)। Naxallite Arrested: पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा दो भाईयों सहित चार की हत्या में शामिल हार्डकोर नक्सली कुमरतरी निवासी विजय कोड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार विजय कोड़ा नक्सली संगठन के शीर्ष नेता प्रवेश दा और अरविंद यादव का खास सहयोगी है। सोमवार को बरहट थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में उक्त जानकारी एसडीपीओ सतीश सुमन ने दी।

विजय की गिरफ्तारी से नक्सली संगठन को लगा बड़ा झटका

उन्होंने बताया कि विजय की गिरफ्तारी से नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है। बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन को सूचना मिली कि नक्सली विजय कोड़ा अपने घर आया हुआ है।

सूचना मिलते ही एक टीम का गठन किया गया जिसमें एसएसपी अभियान ओमकारनाथ सिंह, 215 बटालियन सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी मनोज कुमार व बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव व सीआरपीएफ के जवान शामिल थे।

ऐसे गिरफ्त में आया  

टीम ने कुमरतरी गांव में सर्च शुरू किया तो एक संदिग्ध व्यक्ति सुरक्षाबल के जवानों को देख जंगल की ओर भागने लगा। जिसे जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान विजय कोड़ा के रूप में हुई।

2017 में कुकुरझप डैम पर कुमरतरी गांव निवासी ब्रह्मदेव कोड़ा की पत्नी मीना कोड़ा व उसके दो पुत्र शिव कोड़ा और बजरंगी कोड़ा की हत्या कर नक्सलियों ने तीनों के शव को कुकुरझप डैम पर फेंक दिया गया था। इस घटना में विजय भी शामिल था।

नक्सली विजय के पिता भी जा चुके हैं जेल

इसके अलावा साल 2018 के मार्च महीने में गुरमाहा के विस्थापित पच्चेशवरी में रहे सहोदर भाई प्रमोद कोड़ा और मदन कोड़ा की हत्या की घटना में भी विजय नक्सली जत्था में शामिल था। गिरफ्तार नक्सली विजय के पिता नरेश कोड़ा भी वर्ष 2022 में नक्सल कांड में जेल जा चुके हैं।

ये भी पढे़ं- 

बिहार में फर्जीवाड़ा: दो जगहों पर तैनात हैं एक ही नाम के 23 शिक्षक, ऐसे हुआ मामले का पर्दाफाश

1100 करोड़ से बिहार में बिछेगा नेटवर्क का जाल, जून 2025 तक BSNL लाएगा फाइव-जी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें