Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar: देश-विदेश में बिहार का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को राजधानी में मिलेगा सम्मान, CM करेंगे सम्मानित

बिहार सरकार हर साल 29 अगस्त को खेल के क्षेत्र में बिहार का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करती है। इस साल भी 29 अगस्त को पटना के ज्ञान भवन में खेल सम्मान समारोह का आयोजन हो रहा है। इस सम्मान समारोह में राज्य के 400 से अधिक खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य की इन खेल प्रतिभाओं के बीच सरकार 5 करोड़ की सम्मान राशि वितरित करेगी।

By Jagran NewsEdited By: Mohit TripathiUpdated: Mon, 28 Aug 2023 06:59 PM (IST)
Hero Image
प्रशिक्षक प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे जमुई के आशुतोष। जागरण

जमुई, जागरण टीम: बिहार सरकार हर साल 29 अगस्त को खेल के क्षेत्र में बिहार का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करती है। इस साल भी 29 अगस्त को पटना के ज्ञान भवन में खेल सम्मान समारोह का आयोजन हो रहा है।

इस सम्मान समारोह में जमुई के आशुतोष कुमार सिंह, कराटे खिलाड़ी जाबिर अंसारी, जैवलिन थ्रोअर वीरेंद्र यादव और त्रिकूद एथलीट आशीष कुमार समेत राज्य के 400 से अधिक खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री करेंगे खिलाड़ियों को सम्मानित

खेल के क्षेत्र में बिहार का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों की संख्या में इस साल इजाफा हुआ है। खेल सम्मान समारोह में इस साल राज्य के चार सौ से भी अधिक खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद अपने हाथों से इन खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

बिहार सरकार ने बढ़ाई सम्मान राशि

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बिहार का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों की संख्या में हुई बढ़ोतरी के चलते राज्य सरकार ने सम्मान राशि में भी बढ़ोतरी की है। बिहार सरकार ने सम्मान राशि निधि को बढ़ाकर इस बार 5 करोड़ कर दिया है।

जमुई के आशुतोष को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री

जमुई के आशुतोष जैवलिन थ्रो से सम्मानित होने वाले इकलौते प्रशिक्षक होंगे। इस पुरस्कार के लिए 22 प्रशिक्षकों ने आवेदन किया था, लेकिन चयन प्रक्रिया की तमाम शर्तों को पूर्ण करते हुए यह सौभाग्य जमुई के लाल आशुतोष को मिलेगा। आशुतोष की इस उपलब्धि से यहां के बुद्धिजीवियों एवं खेल प्रेमियों में हर्ष है।

प्रशिक्षक आशुतोष बीते कई वर्षों से राज्य खेल प्राधिकरण के सानिध्य में भाला फेंक प्रतियोगिता के होनहार एथलीटों को प्रशिक्षित करते रहे हैं। इन्होंने खुद भी राष्ट्रीय स्तर पर कई बार दूर भाला फेंक प्रतियोगिता में बिहार के लिए स्वर्ण पदक झटकने में कामयाबी हासिल की है।

जावेद, वीरेंद्र और आशीष को भी मिलेगा सम्मान

जमुई के ही कराटा खिलाड़ी जावेद अंसारी नेवी राज्य एवं विश्वविद्यालय के लिए कई बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने में कामयाब हुए हैं। फिलहाल उन्हें यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने पर दिया जा रहा है।

इसी प्रकार जैवलिन थ्रो में राष्ट्रीय स्तर पर बिहार के लिए गोल्ड जीतने के लिए वीरेंद्र यादव और थ्रेट लोन में स्वर्ण पदक जीतने के लिए आशीष कुमार को सम्मानित किया जाएगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें