Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar: मीटिंग की बात कहकर घर से निकले बैंककर्मी ने ट्रेन से कटकर दी जान, सुसाइड नोट में ऑफिस टॉर्चर का जिक्र

Kaimur Bank Employee Suicide Case बिहार के कैमूर में रेलवे ट्रेक पर एक अधेड़ का कटा हुआ शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान बेलांव के विनोद दुबे के रूप में हुई है। शव के पास ही दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि विनोद दुबे ने खुद ही ट्रेन के सामने आकर जान दे दी है।

By Ashok Pandey (Kudra)Edited By: Mohit TripathiUpdated: Wed, 06 Sep 2023 06:11 PM (IST)
Hero Image
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़। जागरण

संवाद सूत्र, कुदरा (कैमूर): बिहार के कैमूर में कुदरा थाना क्षेत्र के नसेज ओवरब्रिज के पास बुधवार को रेलवे ट्रेक पर एक अधेड़ का कटा हुआ शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान बेलांव के इंग्लिशपुर गांव के विनोद दुबे (40) के रूप में हुई है। 

शव के पास ही दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। साथ ही एक लावारिस बाइक भी खड़ी मिली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि विनोद दुबे ने खुद ही ट्रेन के सामने आकर जान दे दी है।

सुसाइड नोट में लिखा...

जानकारी के मुताबिक, विनोद दुबे पीएनबी के कर्मचारी थे। विनोद दुबे के शव के पास मिले सुसाइड नोट में बैंक के अन्य कर्मियों के द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात लिखी गई है।

हालांकि सुसाइड नोट मरने वाले व्यक्ति ने ही लिखी थी, इस बात की प्रामाणिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है।

परिजनों में मचा कोहराम

कुदरा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।

इधर, विनोद दुबे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के दरवाजे पर रिश्तेदारों और आसपास के गांव के लोगों की भीड़ जुट गई।

मीटिंग में जा रहा हूं...

मृतक के परिजनों ने बताया कि विनोद मंगलवार की सुबह दस बजे घर से अपनी बाइक के साथ यह बोलकर निकले हुए थे कि मैं भभुआ बैंक संबंधित मीटिंग में जा रहा हूं।

देर शाम तक नहीं लौटे तो हमलोग यह अनुमान लगाए कि मीटिंग देर से होने और मौसम खराब होने के कारण रुक गए होंगे। फोन से किसी की बात नहीं हुई।

बुधवार सुबह गांव के लोगों द्वारा यह जानकारी मिली कि इंग्लिशपुर गांव निवासी विनोद दुबे की कुदरा थाना के नसेज के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई है।

चार भाई में दूसरे नंबर पर थे विनोद

मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। जो बैंक में कर्मी थे। उन्हें दो बेटा व दो बेटी हैं। जिसमे एक बेटी की शादी हो चुकी है। मृतक के पत्नी रिन्दा देवी व उसकी मां अनपूर्ण देवी घटना की सूचना के बाद बेसुध हैं।