Move to Jagran APP

बिहार में नेता के होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस पहुंची तो आपत्तिजनक हालत में थे लड़के-लड़कियां

बिहार के कैमूर स्थित दो होटलों में छापेमारी की गई। होटल से पांच लड़के और इतनी ही लड़कियों को हिरासत में लिया गया। सूचना मिलने पर प्रबंधक फरार हो गया। यह होटल दुर्गावती के पूर्व प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र गुप्ता का है।

By Jagran NewsEdited By: Akshay PandeyUpdated: Tue, 08 Nov 2022 06:51 PM (IST)
Hero Image
होटल में छापेमारी करती पुलिस टीम। जागरण।

संवाद सहयोगी मोहनियां (कैमूर) : थाना क्षेत्र के एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। होटल की आड़ में चल रहे इस अवैध कारोबार पर पुलिस सख्त हुई। मंगलवार की शाम थानाध्यक्ष ललन कुमार के नेतृत्व में दो होटलों में छापेमारी की गई, जिसमें मोहनियां थाना क्षेत्र के पुसौली पावर ग्रिड के गेट के बगल में अवस्थित आदित्य होटल से पांच लड़के और इतनी ही लड़कियों को हिरासत में लिया गया। छापेमारी दल में महिला व पुरुष पदाधिकारियों के साथ पुलिस बल शामिल थे।

स्थानीय लोगों से पुलिस को मिली थी सूचना

इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि होटल में देह व्यापार का अवैध कारोबार होने की सूचना मिली थी। इसके आलोक में मंगलवार की शाम थाना क्षेत्र के दो होटलों में छापेमारी की गई। आदित्य होटल से पांच लड़के और इतनी ही लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया गया। होटल का प्रबंधक फरार हो गया। यह होटल दुर्गावती के पूर्व प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र गुप्ता का है। होटल करीब डेढ़ साल से संचालित है।

एक घंटे का किराया सात से आठ सौ रुपये

ग्रामीणों ने बताया कि इस होटल में देह व्यापार का धंधा चलता है। होटल में एक घंटे का किराया सात से आठ सौ रुपये है। हिरासत में ली गईं लड़कियों के अभिभावकों को सूचना देकर बुलाया गया है। आने पर उन्हें सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पांच लड़कों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। होटल के प्रबंधक व संचालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। होटलों पर पुलिस की कड़ी नजर है। इसके आड़ में देह व्यापार का अवैध कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें