Move to Jagran APP

कैमूर मेंबंदूक बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश

जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के अधौरा पहाड़ पर रोहतास व कैमूर के बार्डर पर जंगल में अवैध हथियार का निर्माण करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

By JagranEdited By: Updated: Mon, 07 Dec 2020 05:30 PM (IST)
Hero Image
कैमूर मेंबंदूक बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश

कैमूर। जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के अधौरा पहाड़ पर रोहतास व कैमूर के बार्डर पर जंगल में अवैध हथियार का निर्माण करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो एक नाली देसी बंदूक व हथियार बनाने वाले कई उपकरण के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें रोहतास जिला के नौहट्टा थाना के हरयाडीह गांव निवासी रामकेश्वर उरांव, कैलाश उरांव व अधौरा थाना क्षेत्र के दुग्धा निवासी रूपा उरांव शामिल हैं। इनके पास से एक दो एक नाली देसी बंदूक, दो अ‌र्द्धनिर्मित लकड़ी का बट, दो लोहे का छोटा भाती, आरी, रेती, सढ्सी, सूमा, लोहे का ट्रेगरगार्ड, छेनी, रूखान, इंवीटेप, रायफल का सेलिग फिता, पेचकस, पेंसिल, लोहे का क्लिप, बरनी, लोहे निहाई, लोहे का गुठा बरामद किया गया। यह जानकारी एसपी दिलनवाज अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि अधौरा पहाड़ पर रोहतास और कैमूर के बार्डर पर जंगल में अवैध हथियार का निर्माण किया जा रहा है। इस सूचना पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने अधौरा के टोपारडोही, अधौरा में छापेमारी के क्रम में एक नाली बंदूक व आग्नेयास्त्र बनाने का उपकरण के साथ दो लोग कैलाश उरांव व रामकेश्वर उरांव को गिरफ्तार किया गया। कैलाश उरांव की निशानदेही पर ग्राम दुग्घा से रूपा उरांव के घर एवं पास बसेढ़ी से एक नाली देशी बंदूक एवं निर्माण करने वाला अन्य उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में कैलाश उरांव एवं रामेश्वर उरांव के द्वारा बताया गया कि पूर्व में नौहट्टा थाना से उग्रवादी केस में जेल जा चुका है। उस घटना में आठ हथियार एवं 12 नक्सली को गिरफ्तार किया गया था। जिसका सत्यापन थाना से किया जा रहा है। उक्त गिरफ्तार अभियुक्तों को कांड दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें