Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kaimur News: कैमूर में 801 लोगों की बल्ले-बल्ले..., सरकार देने जा रही बड़ा गिफ्ट; अधिकारियों को मिला ऑर्डर

Kaimur News प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कैमूर जिले में 801 नए घर बनाए जाएंगे। इस योजना के तहत आवासविहीन पात्र लोगों को आवास उपलब्ध कराया जाता है। जिले के सभी प्रखंड क्षेत्रों में बीते वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक मिले लक्ष्य के तहत 47357 आवास को पूरा कर लिया गया है। इस वित्तीय वर्ष में 660 आवास को पूरा करना है।

By Durgesh Srivastva (Bhagwanpur) Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Thu, 05 Sep 2024 03:48 PM (IST)
Hero Image
कैमूर के 801 लोगों को मिलेगा पीएम आवास वाला घर (जागरण)

जागरण संवाददाता, भभुआ। कैमूर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 801 आवास बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इससे जिले में आवासविहीन लोगों का अपना आशियाना मिल जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासविहीन पात्र लोगों काे आवास उपलब्ध कराया जाता है।

जिले के सभी प्रखंड क्षेत्रों में बीते वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक मिले लक्ष्य के तहत 47357 आवास को पूरा कर लिया गया है। इस वित्तीय वर्ष में 660 आवास को पूरा करना है। इस संबंध में एमआइएस पदाधिकारी सुधीर कुमार पांडेय ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग ने जिले में पीएम आवास वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिया है।

जिले को प्राप्त लक्ष्य के तहत सभी 11 प्रखंड क्षेत्र में कुल 801 आवास बनाए जाएंगे। जिसमें 142 अजा-अजजा व 659 आवास अन्य समुदाय के लोगों को दिए जाएंगे। पीएम आवास योजना की स्थाई प्रतीक्षा सूची में योग्य लाभुकों का नाम रहते हुए भी लाभुकों प्रखंड व जिला में आवास को चक्कर लगाना पड़ रहा था।

आवास बनाने को मिले लक्ष्य से लोगों के आवास बनेंगे। उन्होंने बताया कि प्राप्त लक्ष्य को प्रखंडवार निर्धारित किया गया है। अधौरा प्रखंड में पांच, भभुआ में 158, भगवानपुर में 59, चैनपुर में 172, चांद में 126, दुर्गावती में 47, कुदरा में 69, मोहनियां में 37, नुआंव में 36, रामगढ में 23, रामपुर में 69 आवास बनाने का लक्ष्य मिला है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2016-17 से 2021-22 में 48017 आवासों को बनाने के लिए विभाग से स्वीकृति मिली थी। इसमें से अब तक जिले के सभी प्रंखडों के 47357 आवासों को पूर्ण कर लिया गया है। अभी भी 660 आवास बनाने को लंबित है।

जिले में प्रखंडवार पूर्ण किए पीएम आवास की संख्या-

प्रखंड - पूर्ण आवासों की संख्या

अधौरा- 1981

भभुआ - 6799

भगवानपुर - 4166

चैनपुर - 8808

चांद - 4756

दुर्गावती - 3772

कुदरा - 3334

मोहनियां - 4987

नुआंव - 2090

रामगढ - 2450

रामपुर - 4114

अपूर्ण आवासों की संख्या -

प्रखंड - अपूर्ण आवासों की संख्या

अधौरा - 205

भभुआ- 55

भगवानपुर- 47

चैनपुर - 21

चांद - 63

दुर्गावती- 54

कुदरा - 37

मोहनिया- 37

नुआंव- 41

रामगढ - 40

रामपुर - 59

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर