Move to Jagran APP

ब्रिटिश शासन काल में बने डाकघर का भवन जर्जर

जिला मुख्यालय भभुआ नगर में ब्रिटिश काल में बनाए गए मुख्य डाकघर का भवन दिनोंदिन जर्जर होते जा रहा है। छत का प्लास्टर टूट कर एकाएक गिर रहा है। जिससे कर्मी कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।

By JagranEdited By: Updated: Fri, 20 Sep 2019 11:13 PM (IST)
Hero Image
ब्रिटिश शासन काल में बने डाकघर का भवन जर्जर

जिला मुख्यालय भभुआ नगर में ब्रिटिश काल में बनाए गए मुख्य डाकघर का भवन दिनोंदिन जर्जर होते जा रहा है। छत का प्लास्टर टूट कर एकाएक गिर रहा है। जिससे कर्मी कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। डाकघर के भवन में कार्य करने वाले कर्मियों व पदाधिकारी कार्य करने के दौरान दुर्घटना की आशंका से भयभीत रह रहे हैं। भवन के जर्जर होने के संबंध में पूछे जाने पर मुख्य डाकघर के डाकपाल उदय प्रकाश ने बताया कि जिला मुख्यालय भभुआ के मुख्य डाकघर के भवन का निर्माण ब्रिटिश शासनकाल में 1931 में कराया गया था। तब डाकघर का कार्यालय इसी भवन में संचालित हो रहा है। मुख्य डाकघर का दर्जा प्राप्त होने के कारण लोगों की भीड़ अधिक होती है। इसके चलते कर्मियों पर काम का अधिक बोझ भी रहता है। लेकिन जर्जर भवन में काम करने के दौरान हादसा के डर से कार्य की गति सुस्त रहती है। कर्मियों के साथ-साथ कार्य से आए लोग भी डरे रहते हैं। उनका ध्यान हमेशा भवन की छत पर रहता है कि कहीं प्लास्टर गिर न जाए। उन्होंने बताया कि जर्जर भवन के संबंध में कई बार वरीय पदाधिकारियों को पत्राचार कर भवन की स्थिति से अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि इसी भवन की मरम्मत के लिए कुछ राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्य डाकघर में कर्मियों व आने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए निश्चित तौर पर भवन निर्माण की आवश्यकता है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें