Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Prashant Kishor: 'पलायन बिहार के हर एक व्यक्ति की समस्या', प्रशांत किशोर ने फिर साझा किया लोगों का दर्द

Prashant Kishor जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कैमूर जिले में एक दिवसीय दौरे पर बिहार और कैमूर की विभिन्न समस्याओं पर प्रबुद्ध लोगों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने शिक्षा पलायन किसानों की बदहाली भ्रष्टाचार जैसे विषयों पर बात की। उन्होंने कहा कि पलायन केवल गरीबों की समस्या नहीं है बल्कि हर एक व्यक्ति की समस्या है। उन्होंने भ्रष्टाचार को कम करने के लिए न्यूजीलैंड का हवाला दिया।

By Prince Shubham Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Wed, 04 Sep 2024 03:31 PM (IST)
Hero Image
प्रशांत किशोर ने पलायन पर दिया बड़ा बयान (जागरण)

जागरण संवाददाता, भभुआ। Kaimur News: कैमूर जिले में बीते मंगलवार को एक दिवसीय दौर पर आए जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रात में भभुआ नगर के एक होटल में प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक कर बिहार और कैमूर की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया। उन्होंने मुख्य तौर पर शिक्षा, पलायन, किसानों की बदहाली, भ्रष्टाचार जैसे विषयों पर लोगों से बात की। उन्होंने बताया कि पलायन केवल गरीबों की समस्या नहीं है।

पलायन हर एक व्यक्ति की समस्या: प्रशांत किशोर

पलायन बिहार के हर एक व्यक्ति की समस्या है। जो लोग यहां पर अमीर है उनके लिए तो पलायन और बड़ी समस्या है क्योंकि अब उनके बच्चे जो दिल्ली, बेंगलुरु चले गए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को कभी भी पूर्ण रूप से खत्म नहीं किया जा सकता है। लेकिन न्यूजीलैंड का उदाहरण देते हुए कहा कि इसे बहुत हद तक कम किया जा सकता है।

जैसे राजनीति में अच्छे लोगों का चयन, सत्ता का विकेंद्रीकरण। इसके साथ ही सरकार की योजना में जन भागीदारी और टेक्नोलाजी का बड़े पैमाने पर उपयोग कर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने अंत में समाज के प्रबुद्ध लोगों से अपील किया कि आप लोग बस घरों में बैठ कर आलोचना मत कीजिए।

आपलोग आलोचना के साथ प्रयास कीजिए: प्रशांत किशोर

आप लोग आलोचना कीजिए पर उसके साथ प्रयास भी कीजिए और प्रयास के साथ सुझाव भी दीजिए। आप लोग केवल अपनी चिंता मत कीजिए, अब आप खुद से सक्षम है, इसलिए अब बिहार की और बिहार के भविष्य की चिंता भी कीजिए। बिहार को बदलने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा। इस मौके पर नगर के कई प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

Bihar Police News: बिहार पुलिस के आए अच्छे दिन, मिलेगी 2 दिनों की और छुट्टी; एसपी ने की घोषणा

Bihar Police Exam: बिहार में तीसरे चरण की सिपाही भर्ती परीक्षा कल, इस बार अलग तरह से होगी जांच

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर