Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bhabhua News : साइकिल से तरबूज बेच रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

साइकिल से तरबूज बेच रहे युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। अपराधियों ने दो गोली मारी है। एक गोली हाथ में और एक पीठ में लगी है। घायल युवक भभुआ थाना क्षेत्र के बिठवार गांव निवासी नसरुद्दीन अंसारी का पुत्र फिरोज अंसारी बताया जाता है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।

By Prince Shubham Edited By: Mukul Kumar Updated: Wed, 01 May 2024 04:01 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, भभुआ। भभुआ जिले के मनिहारी बाजार में बुधवार को साइकिल से तरबूज बेच रहे एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि उसे अपराधियों ने दो गोली मारी है। एक गोली हाथ में और एक पीठ में लगी है।

घायल युवक भभुआ थाना क्षेत्र के बिठवार गांव निवासी नसरुद्दीन अंसारी का पुत्र फिरोज अंसारी बताया जाता है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे रेफर कर दिया।

चिकित्सकों के प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी गोली नहीं निकाली जा सकी। घटना के बाद भभुआ थाना की पुलिस जांच करने मनिहारी बाजार पहुंची। लेकिन घटना का कारण व गोली मारने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पिता ने बताया कि फिरोज रोज की तरह तरबूज बेचने घर से निकला था। उसकी किसी से क्या दुश्मनी है और क्यों गोली मारी गई है यह पता नहीं चल रहा।

बाइक चोरी कर भाग रहे चार गिरफ्तार अरेस्ट

दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटा दुर्गावती पथ पर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में चार चोरों को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की दुर्गावती बाजार से एक बाइक चोरी हुई है। जिसको लेकर चोर हाटा की तरफ जा रहे हैं।

सूचना के तुरंत बाद एसआइ सतीश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ हाटा -दुर्गावती पथ में निकले। इसी दौरान कुशहरिया गांव के पास चार लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही बाइक भी जब्त कर ली। गिरफ्तार चोरों में अभिषेक कुमार सिंह ग्राम छोटका अमांव, सोनु यादव ग्राम बुसौरा, प्रिंस यादव ग्राम कलौरा व निलेश ठाकुर इसडी निवासी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-

गया से आनंद विहार और हावड़ा से गांधीधाम के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, पढ़ें टाइमिंग और रूट

Bihar Politics : CM नीतीश कुमार भूल गए NDA का टारगेट, फिर फिसली जुबान तो पहुंचा दिया 4 हजार पार

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर