Move to Jagran APP

Apple Farming in Bihar: बिहार के इस जिले में सेब की खेती... किसानों में खुशी की लहर; तगड़ा मुनाफा की उम्मीद

Katihar News बिहार के कटिहार में सेब की खेती देखकर लोग हैरान हैं। किसान सेब के फल को देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं जिले में किसानों ने नारंगी की खेती भी पहली की है। इसके पेड़ में भी फल बेहतर आया है। जिले में लगभग ढाई एकड़ में सेब की खेती हो रही है। दूर-दूर से लोग देखने आ रहे हैं।

By Neeraj Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Wed, 20 Mar 2024 03:25 PM (IST)
Hero Image
बिहार में हो रही सेब की खेती (जागरण)

संवाद सहयोगी, कटिहार। Katihar News Today: जिले में उद्यानिक फसल के प्रति किसान जागरूक हो रहे हैं। जिसके कारण जिले में बेमाैसम फसल व फल की खेती का रकवा बढ़ने लगा है। जिले में लगाए गए सेब में फल आने से किसान काफी उत्साहित हैं।

आस पास के क्षेत्रों में भी किसानों का झुकाव उद्यानिक फसल की खेती की ओर हो रहा है। बताते चलें कि जिले में किसानों द्वारा नारंगी की खेती भी पहली बार हुई है। इसके पेड़ में भी फल बेहतर आया है। जिले में लगभग ढाई एकड़ में सेब की खेती हो रही है।

दो एकड़ में हो रही सेब की खेती (Bihar Men Seb ki Kheti)

जिला उद्यान विभाग से विशेष उद्यानिक फसल योजना के तहत दो एकड़ में बारसोई व कोढ़ा प्रखंड में सेब की खेती हो रही है। जबकि आधा एकड़ में निजी स्तर कुल पांच किसान सेब की खेती कर रहे हैं। विभाग द्वारा भी सेब की खेती की जांच कर सेब के पेड़ में बेहतर फल आने की बात कही जा रही है।

बताना होगा की 2021-2022 में इस योजना के लिए जिले को दो एकड़ का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें विभाग द्वारा किसानों को की खेती पर तीन साल में तीन किस्त के माध्यम से 49 हजार 250 रूपये अनुदान दिया जा रहा है। जिले के उत्पादित सेब की फल प्रदर्शनी में भी अपनी अलग पहचान बना रही है। उत्पादित फल की मार्केटिंग की व्यवस्था नहीं होने से किसानों में चिंता जरूर है।

यह भी पढ़ें

Bihar Mein Holi Kab Hai: बिहार में होली कब है? दूर कर लें अपना कन्फ्यूजन, जान लें प्रसिद्ध पंडितों की राय

Bihar Politics: कितने पढ़े लिखे हैं बिहार के नए शिक्षा मंत्री? क्वालिफिकेशन में KK Pathak को देते हैं टक्कर

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।